PM Modi Reaction On Reduction in US tariffs: भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US trade deal) होने और अमेरिकी टैरिफ कम होने पर पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी टैरिफ घटाए जाने पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) का शुक्रिया अदा किया है। पीएम मोदी ने कहा कि ट्रंप से बात करके अच्छा लगा। मेक इन इंडिया पर टैरिफ 18 फीसदी हुआ। भारत के लोगों की तरफ से ट्रंप का शुक्रिया करते हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि हम साझेदारियों को नई ऊंचाई तक ले जाएंगे।

बता दें कि सोमवार देर रात अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील (India-US trade deal) को लेकर बड़ी घोषणा की है। साथ ही अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते के तहत अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है। ट्रम्प ने सोमवार सुबह पीएम नरेंद्र मोदी से फोन पर बातचीत की। इसके बाद रात करीब 10:30 बजे ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर ट्रेड डील की घोषणा की। ट्रंप ने दावा किया कि मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं।

अमेरिकी टैरिफ कम होने पर पीएम मोदी ने आगे कहा कि दुनिया के दो बड़े लोकतंत्र एक साथ काम कर रहे हैं। ट्रंप की लीडरशिप शांति और विकास के लिए जरूरी है। भारत ट्रंप के शांति प्रयासों के साथ है. बता दें कि अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटा दिया है। 25 फीसदी के 18 फीसदी कर दिया है.। घटी दरें तत्काल प्रभाव से लागूं होंगी। ट्रंप ने कहा कि आने वाले समय में 18 फीसदी को शून्य तक ले जाएंगे।

ट्रंप-मोदी के बीच ट्रेड सहित कई मुद्दों पर चर्चा

ट्रंप ने कहा कि पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं। हमारे बीच ट्रेड सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से नहीं बल्कि अमेरिका और वेनेजुएला से तेल खरीदेगा. भारत बाय अमेरिकन को बढ़ावा देगा. बाय अमेरिकन को लेकर भारत ने प्रतिबद्धता जताई है। ट्रंप ने कहा कि भविष्य में हमारे संबंध और मजबूत होंगे। पिछले साल अमेरिका ने भारत पर कुल 50 फीसदी टैरिफ लगाया था। इसमें 25 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ था और बाकी के 25 फीसदी रूस से तेल खरीदने को लेकर ‘पेनल्टी’ के रूप में लगाया था।

ट्रम्प ने सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा, पढ़िए…

आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करना मेरे लिए सम्मान की बात थी। हमने रूस-यूक्रेन युद्ध सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। PM मोदी ने रूस से तेल की खरीद बंद करने पर सहमति जताई। भारत अब अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदेगा। इसके अलावा वेनेजुएला से तेल खरीदने की संभावना पर भी बात हुई। इससे यूक्रेन में चल रहा युद्ध खत्म करने में मदद मिलेगी, जहां हर हफ्ते हजारों लोगों की जान जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की दोस्ती, सम्मान और उनके अनुरोध पर, हमने अमेरिका और भारत के बीच तुरंत एक ट्रेड डील पर सहमति बनाई है। इसके तहत अमेरिका भारत पर लगाया जाने वाला रेसिप्रोकल टैरिफ 25% से घटाकर 18% करेगा। वहीं भारत भी अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को घटाकर शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा। PM मोदी ने ‘बाय अमेरिकन’ को लेकर भी बड़ी प्रतिबद्धता जताई है। इसके तहत भारत अमेरिका से 500 अरब डॉलर से ज्यादा के ऊर्जा, तकनीक, कृषि, कोयला और अन्य उत्पाद खरीदेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि भारत और अमेरिका के रिश्ते आगे और भी मजबूत होंगे।

ट्रम्प ने इंडिया गेट और मोदी के साथ फोटो शेयर की

ट्रम्प ने मोदी से फोन पर बातचीत से पहले अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट की थीं। एक में उन्होंने इंडिया गेट की फोटो शेयर की थी, जबकि दूसरे में एक भारतीय मैगजीन का कवर शेयर किया था, जिसपर पीएम मोदी के साथ उनकी तस्वीर छपी थी। ट्रम्प ने इंडिया गेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- भारत का ट्रायम्फल आर्च (इंडिया गेट) बहुत खूबसूरत है। हमारा वाला इन सबमें सबसे शानदार होगा! दरअसल ट्रम्प राजधानी वाशिंगटन डीसी में अपने नाम से एक विशाल दरवाजा बनवाने का प्लान कर रहे हैं। इस स्मारक को ‘आर्क डी ट्रम्प’ नाम दिया गया है। इसका इस्तेमाल वर्जीनिया राज्य से राजधानी में प्रवेश के लिए किया जाएगा। इसका डिजाइन पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ से मिलता-जुलता है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कुछ महीने पहले CNN को बताया था कि इस आर्क का आइडिया खुद ट्रम्प का था। ट्रम्प इस आर्क के डिजाइन बनाने की प्रक्रिया में भी शामिल रहे।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m