IND vs NED T20 World Cup 2026: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे टी20 विश्व कप का रोमांच लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। आज टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन भारत और नीदरलैंड की टीम आमने-सामने है। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
टॉ स के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुलदीप यादव की जगह अर्शदीप सिंह की वापसी हुई है। वहीं, अक्षर पटेल को इस मैच में आराम मिला है और उनकी जगह पहली बार इस विश्व कप में वाशिंगटन सुंदर खेलते नजर आएंगे।
भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला एक अभ्यास की तरह होगा क्योंकि वह लगातार तीन मैच जीतकर सुपर-8 में पहले ही जगह बना चुकी है। अब अगले राउंड से पहले उसके पास मौका है कि वह बड़े और अहम मुकाबलों से पहले अपनी तैयारियों को और भी पुख्ता करे। वहीं नीदरलैंड की टीम भी इस मैच में जीत दर्ज करते हुए अपने वर्ल्ड कप अभियान का अंत करना चाहेगी। इससे मैच के रोमांचक होने की उम्मीद है।
बता दें कि भारत और नीदरलैंड के बीच ग्रुप स्टेज का यह आखिरी मुकाबला दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम यानी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच की शुरुआत शाम 7 बजे से होगी। मुकाबला शुरू होने से पहले आइए भारत और नीदरलैंड के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड, पिच रिपोर्ट, दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स पर एक नजर डालते हैं।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है। टूर्नामेंट के दौरान कई बार 170-180 से ज्यादा के स्कोर बने हैं। इस जगह पर पिछले मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के 175 रन के टोटल का आसानी से पीछा किया था। इस मैच में भी ऐसे ही हालात होने की उम्मीद है।
अहमदाबाद में हर ओवर में सबसे ज्यादा रन (9.38) और प्रतियोगिता की सभी जगहों में दूसरा सबसे अच्छा रन/विकेट रेशियो (28.84) है। इस जगह पर अब तक तीन मैचों में पहली पारी का औसत स्कोर 192 रहा है, जिसमें सभी में साउथ अफ्रीका शामिल था। स्पिनरों ने खासकर किसी भी दूसरी जगह की तुलना में बल्लेबाजों पर ज्यादा दबाव डाला है। इन मैचों में उनका औसत 41.1 रहा है और उन्होंने 9.34 की औसत से रन दिए हैं। जिस आसानी से साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के टोटल का पीछा किया, वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए एक अच्छा मौका होना चाहिए।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा है भारी

टी20 प्रारूप में भारत और नीदरलैंड के बीच अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला हुआ है। यह मैच टी20 विश्व कप 2022 के दौरान सिडनी में खेला गया था, जहां भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 2 विकेट पर 179 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड की टीम 9 विकेट गंवाकर 123 रन ही बना सकी थी। ऐसे में इस बार नीदरलैंड की कोशिश होगी कि वह पिछली हार का बदला ले सके।
भारत और नीदरलैंड दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत की प्लेइंग 11
इशान किशन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
नीदरलैंड की प्लेइंग 11
माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर/कप्तान), ज़ैक लायन-कैशेट, नोआ क्रोस, रोएलोफ़ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन
इन खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने पिछले 10 मुकाबलों में 55.29 की औसत से 387 रन बनाए हैं। वहीं ईशान किशन ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 6 मैचों में 53.29 की औसत से 373 रन जुटाए हैं। नीदरलैंड की ओर से मैक्स ओ’डाउड ने पिछले 10 मैचों में 260 रन बनाए हैं, जबकि कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 10 मुकाबलों में 242 रन जोड़े हैं।
गेंदबाजी की बात करें तो भारत के अर्शदीप सिंह ने पिछले 8 मैचों में 14 विकेट हासिल किए हैं। वहीं नीदरलैंड के क्लेन ने 9 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं। ऐसे में इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
मैच कहां देखें लाइव?

भारत और नीदरलैंड के बीच इस मुकाबले का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। टीवी दर्शक स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर मैच लाइव देख सकते हैं। यहां अलग-अलग भाषाओं में कमेंट्री का विकल्प भी उपलब्ध रहेगा, जिससे आप अपनी पसंद की भाषा चुन सकते हैं।
मोबाइल या ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के लिए मैच जियो हॉटस्टार ऐप पर उपलब्ध होगा। यदि आपके फोन में ऐप नहीं है तो इसे डाउनलोड करना होगा, और पहले से इंस्टॉल है तो अपडेट कर लें ताकि बिना रुकावट मैच देख सकें।
इसके अलावा, यह मुकाबला डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर भी फ्री में देखा जा सकता है। हालांकि इसके लिए आपके पास डीडी फ्री डिश का कनेक्शन होना जरूरी है। अन्य डीटीएच या केबल नेटवर्क पर डीडी स्पोर्ट्स के जरिए मैच उपलब्ध नहीं है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H


