रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 23 जनवरी को भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जाने वाले टी20 इंटरनेशनल मुकाबले की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुकाबले की आहट के साथ ही रायपुर के होटल कारोबार में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय मैच के चलते शहर में खिलाड़ियों, टीम अधिकारियों, मीडिया कर्मियों और क्रिकेट प्रेमियों की बढ़ती आवाजाही का सीधा असर होटल किरायों पर पड़ा है। हालात यह हैं कि सामान्य दिनों में किफायती माने जाने वाले होटल भी मैच के दिनों में प्रीमियम रेट पर बुक हो रहे हैं।

22 जनवरी को रायपुर पहुंचेंगी दोनों टीमें
बता दें कि मैच से पहले दोनों टीमों की रायपुर यात्रा और ठहराव की पूरी योजना तैयार कर ली गई है। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ (CSCS) के अनुसार भारतीय टीम 22 जनवरी को दोपहर तक रायपुर पहुंचेगी और इस बार टीम इंडिया के ठहरने के लिए शहर के प्रतिष्ठित होटल कोर्टयार्ड को चुना गया है। वहीं न्यूज़ीलैंड टीम के होटल मायरा में ठहरने की संभावना है।

मैच के दिन यानी 23 जनवरी की सुबह दोनों टीमों के खिलाड़ी स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसके लिए पिच और आउटफील्ड को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। सुरक्षा कारणों से होटल से स्टेडियम तक खिलाड़ियों की आवाजाही विशेष प्रोटोकॉल के तहत होगी।
होटल किराए में भारी उछाल

गौरतलब है कि सामान्य तौर पर करीब 13 हजार रुपये प्रतिदिन में उपलब्ध रहने वाला कोर्टयार्ड होटल, जहां टीम इंडिया ठहरेगी, 22 और 23 जनवरी के लिए 30 हजार रुपये से अधिक किराया वसूल रहा है। वहीं न्यूज़ीलैंड टीम के ठहरने की संभावना वाले होटल मायरा में भी इन्हीं तारीखों के लिए कमरे का किराया 30 हजार रुपये तक पहुंच गया है। इसके अलावा शहर के अन्य बड़े और मध्यम होटलों में भी 5 से 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
आम यात्रियों की जेब पर असर
दरअसल, स्टार खिलाड़ियों को करीब से देखने की चाह में कई प्रशंसक उन्हीं होटलों में रुकना पसंद करते हैं, जहां टीमें ठहरी होती हैं, जिससे मांग और बढ़ जाती है। अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के चलते रायपुर के होटल उद्योग के लिए यह अवधि भले ही लाभकारी साबित हो रही हो, लेकिन आम यात्रियों के लिए होटल ढूंढना अब कहीं ज्यादा महंगा हो गया है।
खाने-पीने के तय रेट, ओवररेटिंग पर सख्ती
दर्शकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम के भीतर खाने-पीने की सभी वस्तुओं के दाम पहले से तय कर दिए गए हैं। 100 ग्राम समोसा 50 रुपये, सैंडविच 60 रुपये, बर्गर 80 रुपये, पॉपकॉर्न कोन 60 रुपये, पॉपकॉर्न टब 100 रुपये और पिज्जा 250 रुपये में उपलब्ध होगा। आइसक्रीम और वेफर्स एमआरपी पर ही मिलेंगे। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए फूड स्टॉल कर्मचारियों की टी-शर्ट पर रेट लिखे जाएंगे और पूरे स्टेडियम में मेन्यू बोर्ड लगाए जाएंगे।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

मैच के मद्देनजर स्टेडियम को पहले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को हैंडओवर कर दिया गया है और अब आयोजन से जुड़ी सभी तकनीकी, प्रसारण और प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाएं बीसीसीआई के तय मानकों के अनुसार की जा रही हैं। मैच को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। स्टेडियम में 350 से अधिक प्राइवेट बाउंसर्स, 45 से ज्यादा CSCS अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी 13 प्रवेश द्वारों पर पुलिस, प्राइवेट गार्ड और संघ के कर्मचारियों की तिहरी निगरानी रहेगी। बाउंड्री लाइन पर भी अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए जाएंगे। इसके अलावा नया रायपुर क्षेत्र में सैकड़ों पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।
मैच के सभी टिकट हुए सोल्ड आउट

भारत–न्यूज़ीलैंड टी20 मुकाबले को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला है। यही वजह है कि मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। टिकटों की बिक्री टिकटजिनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से की गई थी, जहां दर्शकों ने बड़ी संख्या में टिकट खरीदे। टिकटों की कीमत 800 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक रखी गई थी। विद्यार्थियों के लिए विशेष व्यवस्था के तहत 800 रुपये में टिकट उपलब्ध कराए गए थे, जिसके लिए मान्य स्टूडेंट आईडी दिखाना अनिवार्य रखा गया था। वहीं एक यूज़र को अधिकतम चार टिकट खरीदने की अनुमति दी गई थी।
संघ ने यह भी साफ किया है कि फिजिकल टिकट के बिना एंट्री नहीं मिलेगी और मैच के दिन किसी भी प्रकार से टिकट रिडीम करने की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।
पहली पारी के बाद स्टेडियम में एंट्री पर बैन
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने स्पष्ट किया है कि पहली पारी समाप्त होने के बाद स्टेडियम में किसी भी दर्शक को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। मुकाबला शाम सात बजे से शुरू होगा, जबकि दर्शकों के लिए स्टेडियम के गेट दोपहर चार बजे से खोल दिए जाएंगे।
स्टेडियम में इन चीजों को ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध
दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम में ले जाने वाले सामान को लेकर भी सख्त नियम लागू किए गए हैं। सुरक्षा कारणों से बोतल, टिन, कैन, लाइटर, सिगरेट, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, ज्वलनशील या खतरनाक पदार्थ, मेटल कंटेनर, छतरी, नुकीली चीजें, कैमरा, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, बैकपैक, सिक्के, पटाखे और किसी भी तरह के हथियार पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
प्रशासन भी अलर्ट, कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
मैच को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, फायर सेफ्टी, मेडिकल सुविधा और सीसीटीवी निगरानी को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शकों को दिशा-निर्देशों की जानकारी देने पर भी जोर दिया है।
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच होने वाला यह टी20 मुकाबला न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांचक होगा, बल्कि रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए भी एक बड़े और यादगार आयोजन के रूप में देखा जा रहा है।
T-20 मैच में दर्शक इन बातों का जरूर रखे ध्यान
- आयु सीमाः सभी आयु वर्ग के लिए मान्य
- यह टिकट स्टेडियम में प्रवेश के समय टिकट धारक द्वारा प्रस्तुत किया जाना चाहिए। मैच शुरू होने से 3 घंटे पहले प्रवेश द्वार खुल जाएंगे।
- यदि बारकोड के साथ छेड़छाड़ की गई है या यदि टिकट को किसी भी तरह से विकृत/क्षतिग्रस्त छेड़छाड़ की गई है तो प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
- प्रत्येक प्रवेश टिकट केवल एक व्यक्ति के लिए मान्य है और पुनः प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- टिकट धारक को केवल स्टेडियम के उस क्षेत्र तक पहुंचने का अधिकार देता है वहां संबंधित सीट स्थित है और स्टेडियम का कोई अन्य क्षेत्र नहीं है।
- सी. एस. सी. एस., बी. सी. सी. आई. और उनके प्रतिनिधियों द्वारा जब भी टिकट की मांग की जाए तो उसे प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
- सी. एस. सी. एस. और बी. सी. सी. आई. को सुरक्षा कारणों से किसी भी समय धारक की खोजने तलाशी लेने का अधिकार सुरक्षित रखते हैं।
- सी. एस. सी. एस. और बी. सी. सी. आई. के विचार में, मैच के किसी भी आधिकारिक प्रायोजक (‘मैच’) के अधिकारों के साथ प्रतिस्पर्धा करने वाले वाणिज्यिक लोगो प्रदर्शित करने वाले बैनर या झंडे आदि जैसी किसी भी वस्तु को स्टेडियम में अनुमति नहीं दी जाएगी।
- बोतलें, लाइटर, सिगरेट, टिन, डिब्बे, संगीत वाद्ययंत्र, ज्वलनशील, जहरीले, अवैध या खतरनाक पदार्थ, धातु के कंटेनर, छतरियां, धारदार वस्तुएं (जैसे चाकू, सिरिंज) कैमरे, हेलमेट, पावर बैंक, सेल्फी स्टिक, लकड़ी की छड़ें, बैकपैक, सिक्के, पटाखे या हथियारों को स्टेडियम के अंदर अनुमति नहीं है।
- स्टेडियम में कोई भी भोजन या मादक पेय नहीं लाया जा सकता है या स्टेडियम से बाहर नहीं निकाला जा सकता है।
- सी. एस. सी. एस. और बी. सी. सी. आई. दायित्व के बिना और ऐसी वस्तुओं को वापस करने या उसके संबंध में धारक को क्षतिपूर्ति करने के लिए किसी भी दायित्व के बिना किसी भी निषिद्ध वस्तुओं (जैसा कि ऊपर पैरा 7,8 और 9 में उल्लिखित है) को जब्त करने के हकदार होंगे।
- यह टिकट हस्तांतरणीय नहीं है और खरीदार के एकमात्र उपयोग के लिए है।
- इस टिकट का आदान-प्रदान, समर्पण, बिक्री या हस्तांतरण नहीं किया जाएगा, चाहे वह वाणिज्यिक या प्रचार के संदर्भ में हो (जैसे, बिना किसी सीमा के, लॉटरी या प्रतियोगिता में पुरस्कार के रूप में या विज्ञापन या प्रचार अभियान के हिस्से के रूप में) विचार के साथ या बिना, जब तक कि सीएससीएस और बीसीसीआई से पहले लिखित अनुमति प्राप्त नहीं की गई हो।
- मैच विवरण, आंकडे, चित्र आदि की रिकॉर्डिंग और/या संचार के लिए मोबाइल फोन, ट्रांजिस्टर, कंप्यूटर, कैमरा या किसी अन्य ऑडियो-विजुअल रिकॉर्डिंग उपकरण का उपयोग। सख्ती से प्रतिबंधित है।
- धारक अपनी समानता और/या आवाज की रिकॉर्डिंग को स्वीकार करता है और सहमति देता है और बीसीसीआई को ऐसी रिकॉर्डिंग के संबंध में सभी अधिकारों का उपयोग करने और उप-लाइसेंस देने का अधिकार है।
- धारक स्टेडियम के किसी भी हिस्से से किसी भी उत्पाद या सेवा को नहीं बेचेगा या बिक्री के लिए पेश नहीं करेगा।
- सी. एस. सी. एस. और बी. सी. सी. आई. किसी भी अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशेष या परिणामी हानि या क्षति या लाभ या राजस्व के किसी भी नुक्सान, उपयोग के नुकसान, व्यवसाय या अनुबंध के नुकसान या अवसर के नुकसान के लिए अनुबंध, अपकृत्य या अन्यथा धारक के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
- धारक किसी भी प्रकार के ‘एम्बुश मार्केटिंग’ में शामिल नहीं होगा और किसी भी ऐसी गतिविधि का संचालन नहीं करेगा जो किसी आधिकारिक प्रायोजक या वाणिज्यिक भागीदार के अधिकारों के साथ टकराव या उल्लंघन करती है।
- अभद्र, अपमानजनक या किसी भी प्रकार की भेदभावपूर्ण भाषा (चाहे वह नस्ल, धर्म या अन्य के आधार पर हो) अशोभनीय भाषा या किसी भी तरह के अशोभनीय या धमकी भरे व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
- किसी भी समय खेल के मैदान में प्रवेश और किसी भी वस्तु को फेंकना सख्ती से प्रतिबंधित है।
- रिफंड तभी किया जाएगा जब मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिया जाए। कोई अन्य रिफंड नहीं किया जाएगा। सी. एस. सी. एस. और बी. सी. सी. आई. पर मैच के पुनर्निर्धारण की कोई बाध्यता नहीं है।
- दर्शकों को याद दिलाया जाता है कि ऊपर पैराग्राफ 18 में उल्लिखित किसी भी भाषा या व्यवहार या पैराग्राफ 19 के उल्लंघन में किसी भी कार्रवाई के परिणामस्वरूप जमीनी स्तर से निष्कासन होगा और आपराधिक अभियोजन, फोटो के माध्यम से पहचान और/या वीडियो कैमरे द्वारा कैप्चर करने जैसी संभावित आगे की कार्रवाई होगी।
- सी. एस. सी. एस. और बी. सी. सी. आई. कानून द्वारा लगाई गई किसी भी सीमा के अधीन नहीं होंगे, किसी भी तरह से धारक के लिए किसी भी घटना, घटना या अन्य समय के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे, जिसका कारण सी. एस. सी. एस. और बी. सी. सी. आई. के उचित नियंत्रण से परे है।
- इन शर्तों के अलावा, प्रवेश स्टेडियम के लिए विशिष्ट नियमों के अधीन होगा।
- स्टेडियम में प्रवेश धारक द्वारा इन नियमों और शर्तों और किसी भी स्टेडियम नियमों द्वारा बाध्य होने के लिए समझौते का गठन करता है जो स्टेडियम के भीतर सभी वर्तमान और भविष्य के कानूनों, नियमों और विनियमों के साथ स्टेडियम में प्रदर्शित किए जा सकते हैं।
- 2 साल और उससे अधिक उम्र के बच्चों को वैध टिकट की आवश्यकता होती है।
- सी. एस. सी. एस. और बी. सी. सी. आई. के पास बिना धनवापसी या अन्य उपाय के, इन नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को प्रवेश से इनकार करने का अधिकार सुरक्षित है, जिसमें यदि आवश्यक हो, तो टिकट धारक को मैदान में प्रवेश करने के बाद स्टेडियम से बाहर निकालना शामिल है।
- प्रति टिकट इंटरनेट हैंडलिंग शुल्क लगाया जा सकता है। कृपया भुगतान करने से पहले अपनी कुल राशि की जांच करें।
- एक बार बुक किए गए टिकटों को बदला या वापस नहीं किया जा सकता है।
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

