Indian Peoples Dead Bodies Repatriated From Kuwait: कुवैत से प्लेन में भरकर डेड बॉडीज भारत आईं है। इन भारतीयों के पार्थिव शरीर मंगलवार को एक विशेष उड़ान से कोच्चि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Kochi International Airport) पहुंचा। कुवैत एयरवेज (Kuwait Airways) की विशेष उड़ान KU5632 कोलंबो के रास्ते कोच्चि पहुंची। इस विमान में कोई भी यात्री सवार नहीं था। यह विशेष रूप से केवल शवों को लाने के लिए संचालित की गई थी। मरने लोग केरल और तमिलनाडु के अलग-अलग हिस्सों के रहने वाले थे।
दरअसल कुवैत में अलग-अलग घटनाओं में जान गंवाने वाले 20 भारतीयों के पार्थिव शरीर मंगलवार को एक विशेष उड़ान से कोच्चि एयरपोर्ट पहुंचा। मिडल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से विमान सेवाओं में आए व्यवधान के चलते इन शवों को वतन लाने में काफी देरी हुई।
मृतकों को वहां चल रहे वार (युद्ध) से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि पश्चिम एशिया में जारी तनाव के कारण उड़ानों के शेड्यूल में जो दिक्कतें आई थीं, उसी की वजह से इन पार्थिव शरीरों को भेजने में देरी हुई।
हवाई अड्डा प्रशासन ने बताया कि विमान के लैंड करते ही सभी 20 शवों को उनके पैतृक स्थानों पर भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। मरने वालों में अधिकांश लोग केरल के कोझिकोड, अलाप्पुझा और कोट्टायम जिलों के रहने वाले थे। इसके अलावा, कुछ शवों को सड़क मार्ग से तमिलनाडु भी भेजा जाना है, जिसके लिए एम्बुलेंस और अन्य आवश्यक प्रबंध पहले ही कर लिए गए थे।
कुवैत में फंसे इन पार्थिव शरीरों की घर वापसी का मामला पिछले काफी समय से लंबित था। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से कुवैत से होने वाली विमान सेवाओं पर असर पड़ा था। जिसके चलते यह देरी हुई है। अब सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इन शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

