भारतीय रेलवे ओडिशा के यात्रियों के लिए सफर को और सुविधाजनक बनाने जा रहा है। रेलवे अब राज्य से गुजरने वाली 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने जा रहा है। इससे न केवल ओडिशा में इन ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी, बल्कि लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को किफायती और आधुनिक सुविधाओं से लैस रेल सेवा भी मिलेगी।
ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) के मुताबिक, फिलहाल ओडिशा से होकर सिर्फ एक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन संचालित हो रही है। 6 नई ट्रेनों के जुड़ने के बाद राज्य से गुजरने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़कर 7 हो जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 और 18 जनवरी को इन 6 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। इसी दौरान रेलवे दो वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों को भी देश को समर्पित करेगा। बरहामपुर, बालूगांव, खुर्दा रोड, भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर-केंदुझर रोड, भद्रक और बालासोर शामिल हैं।
रेलवे के अनुसार, नई ट्रेनें तांबरम-सांतरागाछी, तिरुचिरापल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी, बेंगलुरु-अलीपुरद्वार, नागरकोइल-न्यू जलपाईगुड़ी, बेंगलुरु-राधिकापुर और बेंगलुरु-बालुरघाट रूट पर संचालित होंगी।

आधुनिक कोच और बेहतर सुविधाओं से लैस ट्रेनें
अमृत भारत एक्सप्रेस में आधुनिक LHB नॉन-एसी स्लीपर कोच लगाए गए हैं। इनमें बेहतर सीटिंग अरेंजमेंट, आरामदायक इंटीरियर और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उन्नत ऑनबोर्ड सुविधाएं दी गई हैं।
किफायती किराया मध्यम वर्ग को बड़ा फायदा
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यह सेवा खासतौर पर उन यात्रियों के लिए है जो कम खर्च में बेहतर सफर चाहते हैं। अमृत भारत एक्सप्रेस का किराया किफायती रखा गया है, जिससे मध्यम वर्ग के यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
क्षेत्रीय विकास पर जोर
ईस्ट कोस्ट रेलवे का कहना है कि अमृत भारत एक्सप्रेस न केवल यात्रियों को बेहतर अनुभव देगी, बल्कि ऊर्जा-कुशल तकनीक के जरिए पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगी।
- 2 फरवरी महाकाल भस्म आरती: मस्तक पर त्रिपुंड-त्रिनेत्र, चंदन और आभूषणों से हुआ मनमोहक श्रृंगार, यहां कीजिए भगवान महाकालेश्वर के दर्शन
- धर्मांतरण का मामला : प्रार्थना सभा की आड़ में 16 लोगों का धर्म बदलवाने का आरोप, हिंदू संगठन की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर
- खेत में दिखा बाघ: झाड़ियों में छिपा बैठा रहा, ढूंढता रहा वन विभाग, ग्रामीणों में हड़कंप
- SIR पर सियासतः अखिलेश यादव ने अल्पसंख्यकों के बड़े स्तर पर नाम काटने के लगाए आरोप, कहा- भाजपाई इस बार जाएंगे तो फिर…
- मौज-मौज में मौत से मुलाकातः गंगा से नहाकर लौट रहे थे 50 लोग, तभी हुआ कुछ ऐसा कि 1 की चली गई जान, 11 पहुंचे अस्पताल


