गुरदासपुर। पाकिस्तान में स्थानीय मुस्लिम से शादी करने वाली भारतीय सिख महिला सरबजीत कौर (48) को लाहौर पुलिस ने गिरफ्तार कर सरकारी आश्रय गृह में भेज दिया है। पंजाब सरकार के सूत्रों के मुताबिक, कौर पिछले साल नवम्बर में गुरु नानक देव जयंती के समारोह में भाग लेने वाघा सीमा से पाकिस्तान आई थीं। अधिकांश तीर्थयात्री कुछ दिनों में लौट गए, लेकिन कौर लापता हो गईं।
पुलिस ने बताया कि कौर ने पाकिस्तान पहुंचने के अगले दिन यानी 4 नवम्बर को शेखूपुरा जिले के नासिर हुसैन से शादी की। बाद में दम्पति ने लाहौर उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर पुलिस द्वारा उनके घर पर अवैध छापे और शादी खत्म करने के दबाव के खिलाफ शिकायत की। न्यायाधीश ने पुलिस को प्रताड़ित न करने का आदेश दिया, लेकिन अदालत के आदेश के बावजूद दंपति को गिरफ्तार कर लिया गया।

कौर को लाहौर के दारुल अमान (सरकारी आश्रय गृह) भेजा गया, जबकि उनके पति पुलिस हिरासत में हैं। अधिकारियों ने कौर को निर्वासित करने का प्रयास किया, लेकिन वाघा-अटारी सीमा बंद होने के कारण यह संभव नहीं हुआ। वहीं, सरबजीत कौर ने अपने पाकिस्तानी प्रेमी नासिर हुसैन पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।
- सगी बहनों का ड्रग नेटवर्क बेनकाब : स्कूटी में गांजा बिक्री करते पुलिस ने दबोचा, 5.98 लाख कैश के साथ 15 लाख की संपत्ति जब्त
- महाकाल मंदिर में फर्जी IAS की कोशिश नाकाम: सिविल एविएशन में संयुक्त सचिव बताकर की सर्किट हाउस बुकिंग, भस्म आरती से पहले खुली पोल
- मुसीबत का सफरः यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाइवे पर पलटी, 20 लोगों का जो हाल हुआ…
- MI vs RCB IPL 2026: बेंगलुरु ने मुंबई को उसके घर में दी शिकस्त, 18 रन से जीता मुकाबला, सुयश शर्मा ने झटके 2 विकेट
- आशिक ने मचाया मौत का तांडव: पहले गर्लफ्रेंड का रेता गला, फिर मौत को लगाया गले
