हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर के मानपुर थाना क्षेत्र में आईएएस अधिकारी वंदना वैद्य के पति अमरीश वैद्य के फार्म हाउस पर हुई छापेमारी मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने यहां जुआ खेलते हुए 18 लोगों को गिरफ्तार किया था, जबकि मौके से 6 आरोपी फरार हो गए थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 14 लाख रुपए नकद जब्त किए थे। इस पूरे मामले में IAS अधिकारी वंदना वैद्य ने लिखित में शिकायत किया है।
फार्म हाउस की देखरेख करने वाला चौकीदार फरार
IAS अधिकारी वंदना वैद्य ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर कहा है कि उन्हें फार्म हाउस पर चल रही गतिविधियों की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि फार्म हाउस की देखरेख करने वाला चौकीदार, जो फिलहाल फरार है, उसी ने बाहर के लोगों को बुलाकर वहां जुआ खिलवाया था। पुलिस के अनुसार फरार 6 आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और ग्रामीण पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
ये भी पढ़ें: रील के चक्कर में लापरवाही की हद! सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओए इंदौरी ने टंकी पर बैठकर दौड़ाई बुलेट, युवती को आगे बैठाकर किया खतरनाक स्टंट
सख्त कार्रवाई होगी
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए मानपुर थाना प्रभारी, एक सब इंस्पेक्टर और एक महिला एएसआई को लाइन अटैच कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और यह भी देखा जा रहा है कि फार्म हाउस पर लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां तो नहीं चल रही थीं। दोषी पाए जाने पर सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

