हेमंत शर्मा, इंदौर। इंदौर में एमडी ड्रग्स का जहर शहर में लगातार फैलता जा रहा है। पढ़े-लिखे युवक भी जल्दी पैसे के लालच में नशे के कारोबार में उतर रहे हैं। क्राइम ब्रांच ने सपना-संगीता चौराहे के पास गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स इलाके से एक ऐसे ही युवक को गिरफ्तार किया है, जो ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करता है, लेकिन असल में एमडी ड्रग्स बेचकर कमाई कर रहा था।
दरअसल, क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक दोपहिया वाहन पर बैठा संदिग्ध हालत में घूम रहा है और उसके पास मादक पदार्थ हो सकता है। टीम मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर युवक घबराने लगा। शक होने पर घेराबंदी कर उसे रोका गया और पूछताछ की गई, लेकिन वह सही जवाब नहीं दे पाया। तलाशी लेने पर उसकी एक्टिवा की डिक्की से एक पारदर्शी पन्नी मिली, जिसमें 12.87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD रखा हुआ था।
ये भी पढ़ें: एक महिला की दो बार ‘मौत’! सिंगरौली में जमीन के लिए बड़ा फर्जीवाड़ा, बना दिया डुप्लीकेट डेथ सर्टिफिकेट
ज्यादा पैसा कमाने का लालच
पुलिस के अनुसार, इस MD की अंतरराष्ट्रीय कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मोहम्मद अजीम निवासी सदर बाजार इंदौर है। पुलिस ने बताया कि आरोपी 12वीं तक पढ़ा है और ग्राफिक्स डिजाइनिंग का काम करता है, लेकिन ज्यादा पैसा कमाने के लालच में नशे का धंधा शुरू कर दिया। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वह सस्ते में एमडी खरीदता था और इंदौर में नशे के आदी लोगों को महंगे दाम पर बेचता था। पुलिस ने आरोपी के पास से 12.87 ग्राम MD, एक मोबाइल फोन और एक एक्टिवा जब्त की है। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है।
ये भी पढ़ें: शहडोल में सरकारी मशीनरी का अवैध इस्तेमाल: कोयला खदान से मिट्टी चोरी कर रेलवे को बेचा, नगर परिषद उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप
नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
इस मामले में क्राइम ब्रांच ने धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को MD कौन सप्लाई कर रहा था और शहर में किन लोगों तक यह नशा पहुंचाया जा रहा था। क्राइम ब्रांच DCP का कहना है कि इंदौर में MD और अन्य नशे के कारोबार को खत्म करने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी और सप्लाई करने वालों के साथ-साथ खरीदने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

