कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक प्रेमी को बेवफाई करना भारी पड़ गया। प्रेमिका जब थाने पहुंची तो आखिरकार पुलिस के डर से उसे दूल्हा बनना ही पड़ा और फिर मंदिर दोनों ने शादी रचाई। ये पूरा मामला खमरिया थाना क्षेत्र का है। 

जानकारी के अनुसार, रंजीत कुशवाहा नाम का युवक लंबे समय से शालिनी ठाकुर के साथ प्रेम संबंध में था। दोनों के बीच शादी की बात भी चल रही थी, लेकिन अचानक युवक ने शादी से इनकार कर दिया। लेकिन शालिनी ने हार नहीं मानी। उसने सीधे खमरिया थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। युवती ने पुलिस को बताया कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाए और अब वह मुकर रहा है।

जैसे ही यह पूरा मामला पुलिस तक पहुंचा, युवक पर कानूनी कार्रवाई का खतरा मंडराने लगा। FIR दर्ज होने और गिरफ्तारी के डर से रंजीत कुशवाहा का रवैया अचानक बदल गया। पुलिस की सख्ती और कानूनी फंदे से बचने के लिए युवक ने आखिरकार शादी के लिए हामी भर दी।

जिसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से रंजीत और शालिनी की मंदिर में शादी कराई गई। पुलिस की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की शुरुआत की। रंजीत और शालिनी की शादी का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m