शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस में सबकुछ ठीकठाक नहीं चल रहा है। कांग्रेस में अंर्तकलह और खेमबाजी जारी है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग में नियुक्ति पर खींचतान जारी है! नियुक्ति के बाद दो जगह से जिला अध्यक्ष और शहर अध्यक्ष हटाए गए है। इनमें देवास ग्रामीण से विजय परमार, ग्वालियर शहर से केदार सिंह बरहादिया को बनाया गया। ग्वालियर शहर में विधायक सतीश सिकरवार और देवास ग्रामीण में सज्जन सिंह वर्मा ने अपने समर्थकों को अध्यक्ष बनवाया है। पहले देवास ग्रामीण अध्यक्ष बाने सिंह अस्तेय को और ग्वालियर शहर अध्यक्ष योगेश दंडोतिया को बनाया गया था।
नॉन परफॉर्मेंस पदाधिकारियों को किया होल्ड
कांग्रेस पार्टी में काम नहीं करने वाले पदाधिकारियों पर अनुशासन का डंडा चला है! पद लेकर घर बैठे युवक कांग्रेस के नेताओं पर कार्रवाई की गई है। इसी कड़ी में युवक कांग्रेस के नॉन परफॉर्मेंस पदाधिकारियों को होल्ड किया गया है। युवक कांग्रेस के कार्यक्रम और बैठकों में कई पदाधिकारी शामिल नहीं हो रहे थे। 40 प्रदेश पदाधिकारी और 3 जिलाध्यक्ष को होल्ड किया गया है। 8 महासचिव, 32 सचिव, 3 जिला अध्यक्ष भी शामिल है। अलीराजपुर, रतलाम, रीवा जिला अध्यक्ष निष्क्रियता के चलते कार्रवाई की गई है। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सीवी सिंह चौहान ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

