अमृतसर. गुरुग्राम से कटरा जा रही एक निजी कंपनी की बस के कंडक्टर को दोपहर करीब 3 बजे एक फोन आया, जिसमें बताया गया कि बस में बम है। यह सुनते ही ड्राइवर ने तुरंत सावधानी बरतते हुए बस को समराला के नजदीक हेडो पुलिस चौकी के सामने खेतों में रोक दिया और सभी यात्रियों को उतारकर हेडो चौकी ले जाकर सुरक्षित किया।
बम की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. ज्योति यादव भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। बम स्क्वॉड को भी बुलाया गया। बस की पूरी तलाशी के लिए बम स्क्वॉड ने जिम्मेदारी संभाली।
ड्राइवर ने बताया कि उसे रेड बस बुकिंग कंपनी (कर्नाटक) से एक कॉल आई थी, जिसमें कहा गया कि बस में बम है। ड्राइवर ने तुरंत अपने दिल्ली स्थित कार्यालय को सूचित किया, जहां से उन्हें नजदीकी पुलिस चौकी या पुलिस स्टेशन जाने की सलाह दी गई।

एसएसपी ज्योति यादव ने कहा कि ड्राइवर ने यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उन्हें बस से उतारकर सुरक्षित चौकी पहुंचाया। बम स्क्वॉड ने बस और यात्रियों के सामान की गहन जांच की, लेकिन कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली।
बाद में, सभी यात्रियों को दोबारा बस में बिठाकर कटरा की ओर रवाना कर दिया गया। यात्रियों ने खुशी में “भारत माता की जय” के नारे लगाए।
- Rajasthan News: अशोक गहलोत ने ओलावृष्टि और RGHS बकाये पर सरकार को घेरा, कन्हैयालाल केस पर भी उठाए गंभीर सवाल
- CG Temple Vandalised : असामाजिक तत्वों ने प्राचीन हिंदू मंदिर की तोड़ी प्रतिमा और जलाया झंडा, रो पड़ी महिलाएं, VHP ने की कड़ी कार्रवाई की मांग
- BJP नेता पर हुआ जानलेवा हमला, विरोध में उतरी कांग्रेस, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
- CG Accident : अज्ञात वाहन की टक्कर से पलटा ट्रैक्टर, चालक समेत दो लोगों की मौत
- MP में IPL सट्टा खिलाते भाजपा नेता गिरफ्तार: रंगे हाथों पकड़े गए पूर्व जिला महामंत्री, पूर्व पार्षद और भाजयुमो कार्यकर्ता, लैपटॉप समेत लाखों का हिसाब जब्त
