हरियाणा में मासूम से दरिंदगी : ढाई साल की बच्ची से दुष्कर्म; हालत गंभीर, रोहतक पीजीआई रेफर

जुलाना (जींद)। हरियाणा के जुलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पड़ोसी युवक ने ढाई साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 10 बजे तक बच्ची अपने घर पर खेल रही थी। इसके बाद वह अचानक लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ समय बाद पड़ोस से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी।

लहूलुहान हालत में मिली बच्ची

परिजन जब बच्ची के पास पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में मिली। स्वजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुलाना में ले गए। चिकित्सकों ने उसे यहां से रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि युवक को नामजद कर केस दर्ज किया है। आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

हरियाणा की सभी खबरों को पढ़ने के लिए इस व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
https://chat.whatsapp.com/BNklCtUKGfW7mMof5ZSCyk?mode=gi_t

छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक