Bihar Road Accident: बिहार के अरवल जिले में हुए एक सड़क हादसे में तेलपा थाना में तैनात दारोगा मनु कुमार की मौत हो गई। मनु कुमार की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के सुखी बिगहा गांव के पास हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मृतक दारोगा किसी क्राइम मीटिंग में शामिल होने के लिए अरवल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इलाज के दौरान मौत
हादसा इतना भीषण था कि मनु कुमार गंभीर रूप से घायल होकर वहीं, सड़क पर गिर गए। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोग आनन-फानन में उन्हें तुरंत लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पटना एम्स रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक मनू कुमार 2020 बैच के दारोगा थे।
परिजनों में मचा कोहराम
मृतक दारोगा मनु कुमार मूल रूप से रोहतास जिले के रहने वाले थे। जैसे ही उनके मौत की खबर परिजनों को मिली घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। मनु कुमार के निधन पर अरवल पुलिस लाइन में भी मातम पसर गया। पुलिस विभाग के वरीय अधिकारियों ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और पीड़ित परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार ट्रक चालक की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी हुई है।
ये भी पढ़ें- बर्बरता की सभी हदें पार: वार्ड सदस्य ने प्रेमी और गर्भवती महिला को खंभे से बांधकर पीटा, VIDEO वायरल
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

