शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश में मार्च के आखिरी हफ्ते तक तेज गर्मी का दौर जारी है। आज रविवार को अधिकांश शहरों में पारा 32 डिग्री से ऊपर रहा– उज्जैन सबसे गर्म रहा 34 डिग्री के साथ, इंदौर में 33.3°, भोपाल में 33°, ग्वालियर में 31.8° और जबलपुर में 31.3° तापमान दर्ज किया गया। लेकिन अच्छी खबर ये है कि मौसम का मिजाज जल्द बदलने वाला है! भारतीय मौसम विभाग (IMD) भोपाल ने 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है।
READ MORE: MP Morning News: चैत्र नवरात्रि का पांचवा दिन, मोहन कैबिनेट की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव को मिलेगी हरी झंडी, भोपाल नगर निगम का बजट आज, मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के आज के कार्यक्रम
एक नए मौसमी सिस्टम के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश के 20 से ज्यादा जिलों में बारिश, गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कुछ इलाकों में आंधी-तूफान भी आ सकता है। यह बदलाव गर्मी से राहत देगा और किसानों के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। फिलहाल अगले 2-3 दिनों तक गर्मी बरकरार रहेगी, लेकिन 26 मार्च के बाद ठंडक और बारिश का दौर शुरू होगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

