Skip to content
  • हिंदी
  • |
  • English
  • |
  • ગુજરાતી
Lalluram

Lalluram

  • होम
  • देश-विदेश
  • मनोरंजन
  • ट्रेंडिंग
  • चुनावी कलम
    • पश्चिम बंगाल चुनाव
    • असम चुनाव
    • केरल चुनाव
    • तमिलनाडु चुनाव
  • खेल
  • IPL 2026
  • दिल्ली
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • राजस्थान
  • पंजाब
  • बिहार
  • झारखंड
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • ओडिशा
  • गुजरात
  • जुर्म
  • कारोबार
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटोमोबाइल
  • लाइफ स्टाइल
  • धर्म
  • राशिफल
  • नौकरी
  • WebStories
Home » बिहार

बेतिया में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, DIG के नाम से करता था ठगी, पुलिस बोली, जल्द होंगे कई खुलासे

Niraj mishra
16 Dec 2025, 10:17 PM December 16, 2025
बिहार
बेतिया में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार, DIG के नाम से करता था ठगी, पुलिस बोली, जल्द होंगे कई खुलासे
Share
Share Share Follow

परवेज आलम/बेतिया। साइबर थाना पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठगी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने फेसबुक पर चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों को ठगने वाले साइबर अपराधी को राजस्थान के अलवर जिले से गिरफ्तार किया है। आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर मैसेंजर के जरिए लोगों से संपर्क करता था और खुद को वरिष्ठ पुलिस अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था।

राजस्थान के अलवर से हुई गिरफ्तारी

बेतिया साइबर डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान तस्लीम खान, पिता रफीक मोहम्मद, निवासी कोटा खुर्द, थाना रामगढ़, जिला अलवर (राजस्थान) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी इसी तरह अलग-अलग अधिकारियों के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर साइबर ठगी कर चुका है और उसका आपराधिक इतिहास भी रहा है।

एसपी के निर्देश पर बना विशेष दल

इस मामले की जानकारी 12 तारीख को बेतिया के पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन को दी गई थी। एसपी के निर्देश पर साइबर थाना में कांड संख्या 52/25 दर्ज कर एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी जांच और लोकेशन ट्रेस के बाद पुलिस टीम राजस्थान पहुंची और आरोपी के ठिकाने पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया।

आगे की जांच जारी

गिरफ्तार साइबर ठग को राजस्थान से बेतिया लाया गया है जहां उससे पूछताछ की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है।

साइबर ठगी से बचाव की अपील

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी वित्तीय साइबर धोखाधड़ी का शिकार होता है तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या साइबर अपराध की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करें।

नितिन नवीन के इस्तीफा देने के बाद दोनों विभाग की जिम्मेदारी विजय सिन्हा और दिलीप जयसवाल को मिली, जानें किस के पास कौन सा डिपार्मेंट
  • छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
  • लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
  • खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
  • मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp

ताजा खबरें

वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव: रहवासियों की आंखों में जलन की शिकायत, तेज बदबू से मची अफरा-तफरी
मध्यप्रदेश

वाटर फिल्टर प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव: रहवासियों की आंखों में जलन की शिकायत, तेज बदबू से मची अफरा-तफरी

Today | 3 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
Police Transfer News: थाना प्रभारियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश…
Uncategorized

Police Transfer News: थाना प्रभारियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश…

Today | 5 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं! महिला की रहस्मयी तरीके से मौत, शक के घेरे में ससुराल पक्ष, PM रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
उत्तर प्रदेश

कहीं कुछ गड़बड़ तो नहीं! महिला की रहस्मयी तरीके से मौत, शक के घेरे में ससुराल पक्ष, PM रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

Today | 10 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
अमृत काल नहीं संकट काल चल रहा है… भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- संत अपमानित किए जा रहे, सौदागर की तरह काम करती है BJP, इनका लक्ष्य केवल मुनाफा कमाना
उत्तर प्रदेश

अमृत काल नहीं संकट काल चल रहा है… भाजपा पर बरसे अखिलेश, कहा- संत अपमानित किए जा रहे, सौदागर की तरह काम करती है BJP, इनका लक्ष्य केवल मुनाफा कमाना

Today | 15 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ट्रंप की टीम में फूट! US इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि ईरान के आधे मिसाइल लॉन्चर अब भी एक्टिव, जाने पूरी बात
ट्रेंडिंग

ट्रंप की टीम में फूट! US इंटेलिजेंस ने दावा किया है कि ईरान के आधे मिसाइल लॉन्चर अब भी एक्टिव, जाने पूरी बात

Today | 15 mins ago
  • Twitter
  • Facebook
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Telegram
WhatsApp
ISBM University ITSA Hospitals new bharat sweet

Popular Category

दिल्ली उत्तर प्रदेश राजस्थान पंजाब मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़

Network

Hindi English Gujarati
Footer Logo
follow us
Google Play Store App Store
  • Contact us
  • About us
  • Advertise with us
  • Privacy & Cookies Notice
Copyright © 2024.All rights reserved