अमृतसर। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने देश विरोधी तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने सीमा पार से हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने पत्रकारों को बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से भारी मात्रा में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई है. इसमें 3.513 किलोग्राम हेरोइन. 6 अत्याधुनिक विदेशी पिस्तौल और 60 जिंदा कारतूस शामिल है.
प्रारंभिक पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. यह मॉड्यूल सीधे तौर पर पाकिस्तान में बैठे तस्करों और हैंडलरों के संपर्क में था. जांच में पाकिस्तानी आईएसआई एजेंट शहजाद भट्टी का नाम प्रमुखता से सामने आया है, जो भारत में हथियारों और नशे की सप्लाई का नेटवर्क चला रहा था. पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस मॉड्यूल ने पहले कितनी खेप भारत मंगवाई है.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान
पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित 6 लोगों को हिरासत में लिया है इसमें करण (मुख्य आरोपी) गुरप्रीत गोपी, राकेश केशु, मक्खनदीन, जमकौर सिंह और जसबीर वीरा शामिल है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

