IPL 2025: आईपीएल 2025 का दूसरा मुकाबला आज सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा। इस मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी और राजस्थान की गेंदबाजी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
SRH की ताकत – धुआंधार बैटिंग लाइनअप
सनराइजर्स के पास दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से कुछ मौजूद हैं। ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे विस्फोटक बल्लेबाज इस सीजन में टीम को मजबूत बनाएंगे। वहीं, नीतीश कुमार रेड्डी के फिट होकर लौटने से टीम की बल्लेबाजी और ज्यादा मजबूत हुई है।

सभी की नजरें अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सलामी जोड़ी पर रहेंगी, जो शानदार फॉर्म में हैं। खासकर अभिषेक शर्मा, जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम टी-20 में 54 गेंदों पर 135 रन ठोक दिए थे, इस सीजन में भी उसी फॉर्म को दोहराने की कोशिश करेंगे।
RR की चुनौती – कमजोर गेंदबाजी!
राजस्थान रॉयल्स के लिए सनराइजर्स के बल्लेबाजों को रोकना बड़ी चुनौती होगी। गेंदबाजी विभाग में उनके पास जोफ्रा आर्चर के अलावा कोई बड़ा नाम नहीं है। ऐसे में राजस्थान की रणनीति इस बात पर निर्भर करेगी कि आर्चर अकेले दम पर SRH की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी को कैसे रोकते हैं।
SRH पहले भी कर चुका है बड़े स्कोर का धमाका
पिछले सीजन में SRH ने तीन बार 250+ का स्कोर बनाया था –
– RCB के खिलाफ 287 रन
– MI के खिलाफ 277 रन
– DC के खिलाफ 266 रन
अगर सनराइजर्स को राजस्थान के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलता है, तो उन्हें 200 रन से कम पर रोक पाना बेहद मुश्किल होगा। गेंदबाजी में कप्तान पैट कमिंस और मोहम्मद शमी की अनुभवी जोड़ी अहम भूमिका निभाएगी, जबकि स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एडम ज़म्पा के हाथों में होगी।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):
कप्तान: पैट कमिंस
ट्रैविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, अभिषेक शर्मा, सचिन बेबी, मोहम्मद शमी, एडम जाम्पा, अनिकेत वर्मा, अभिनव मनोहर, राहुल चाहर, ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल, कामिंडु मेंडिस, वियान मुल्डर, नितीश कुमार रेड्डी, अथर्व तायडे, ब्रायडन कार्से, सिमरजीत सिंह, जयदेव उनादकट, जीशान अंसारी।
राजस्थान रॉयल्स (RR):
कप्तान: रियान पराग
संजू सैमसन, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल, नितीश राणा, कुणाल सिंह राठौड़, वैभव सूर्यवंशी, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, अशोक शर्मा, तुषार देशपांडे, फजलहक फारूकी, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, महेश थीक्षाना, युद्धवीर सिंह।
पढ़ें ये खबरें
- पश्चिम एशिया संकट पर PM मोदी की हाईलेवल मीटिंग, सीसीएस की बैठक में खाद, तेल, गैस संकट को लेकर हुआ मंथन
- LSG vs DC IPL 2026: लखनऊ ने दिल्ली के सामने रखा 142 रनों का लक्ष्य, अब्दुल समद ने खेली 36 रन की पारी, नटराजन-एनगिडी ने झटके 3-3 विकेट
- HPV Vaccination : सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाअभियान, 14 साल की लड़कियों को लगेगी मुफ्त वैक्सीन
- पेंच टाइगर रिजर्व में बाघ का हमला, युवक की ली जान, वन विभाग ने की लोगों से अपील
- घूसखोरों की तो खैर नहीं! धामी सरकार में जीरो टॉलरेंस नीति का दिख रहा प्रभाव, रिश्वत लेते हुए अधिकारी समेत 2 रंगेहाथ गिरफ्तार
