Rajasthan Royals: IPL 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने अपनी टीम को संतुलन और मजबूती देने के लिए कई महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को शामिल किया। इस बार ऋषभ पंत ने इतिहास रचते हुए 27 करोड़ रुपये में लखनऊ सुपर जायंट्स से जुड़कर सबसे महंगे खिलाड़ी का रिकॉर्ड बनाया। वहीं, बिहार के 13 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी आईपीएल इतिहास में सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। राजस्थान ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये में खरीदा।

टीम में यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन और रियान पराग जैसे भारतीय खिलाड़ियों की जोड़ी जहां देसी दम दिखाने को तैयार है, वहीं जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा जैसे अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी ताकत से टीम को मजबूती देंगे।
राहुल द्रविड़ ने जताई उम्मीद
युवा वैभव सूर्यवंशी की खरीदारी पर राजस्थान रॉयल्स के मेंटर राहुल द्रविड़ ने कहा, “वैभव में शानदार कौशल है। हमें लगा कि उसके विकास के लिए हम अच्छा माहौल दे सकते हैं। ट्रायल के दौरान उसने हमें प्रभावित किया।”
सबसे महंगा खिलाड़ी
ऑक्शन में RR ने जोफ्रा आर्चर को 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा, जो टीम की सबसे महंगी बोली रही। टीम ने ऑक्शन में अन्य किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ रुपये से अधिक खर्च नहीं किए।
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड 2025
टीम में कुल 8 गेंदबाज और अनुभवी बल्लेबाज शामिल हैं। ऑक्शन में शामिल किए गए नीतीश राणा और वैभव सूर्यवंशी से बल्लेबाजी क्रम और मजबूत हुआ है।
रिटेन किए गए खिलाड़ी:
- यशस्वी जायसवाल: ₹18 करोड़
- संजू सैमसन: ₹18 करोड़
- ध्रुव जुरेल: ₹14 करोड़
- रियान पराग: ₹14 करोड़
- शिमरोन हेटमायर: ₹11 करोड़
- संदीप शर्मा: ₹4 करोड़
- ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी:
- जोफ्रा आर्चर: ₹12.50 करोड़
- तुषार देशपांडे: ₹6.50 करोड़
- वानिंदु हसरंगा: ₹5.25 करोड़
- महेश तीक्षाना: ₹4.40 करोड़
- नीतीश राणा: ₹4.20 करोड़
- फजलहक फारूकी: ₹2 करोड़
- क्वेना मफाका: ₹1.50 करोड़
- आकाश मधवाल: ₹1.20 करोड़
- वैभव सूर्यवंशी: ₹1.10 करोड़
- शुभम दुबे: ₹80 लाख
- युद्धवीर सिंह: ₹35 लाख
- अशोक शर्मा: ₹30 लाख
- कुमार कार्तिकेय: ₹30 लाख
- कुणाल सिंह राठौड़: ₹30 लाख
राजस्थान रॉयल्स ने देसी खिलाड़ियों के अनुभव और विदेशी खिलाड़ियों की ताकत का शानदार मिश्रण तैयार किया है। साथ ही, युवा खिलाड़ियों को मौका देकर भविष्य के लिए मजबूत टीम बनाने की कोशिश की है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘शीशमहल’ विवाद गहराया: प्रवेश वर्मा का दावा- महंगे झूमर, लिफ्ट और इम्पोर्टेड क्रॉकरी से लैस है सरकारी आवास
- Durg-Bhilai-Rajnandgaon News Update: लेबर कोड के विरोध में यूनियन 1 अप्रैल को मनाएंगे काला दिवस… एटीएम उखाड़कर चोरी करने की कोशिश करने वाला गिरोह उत्तरप्रदेश का निकला… खुले तार की चपेट में आने से तीन जानवरों की मौत… चैत्र नवरात्रि में गिनती के पहुंचे पदयात्री…
- Ram Navami 2026: अयोध्या में आस्था का सैलाब, सरयू में स्नान करने उमड़े श्रद्धालु, एक साथ मनेगा 8 हजार मंदिरों में श्रीराम जन्मोत्सव
- बिहार में दिनदहाड़े बैंक लूट: हथियार के बल पर लॉकर से पैसे लूटकर हुए फरार, बंद थे CCTV कैमरे
- Bilaspur News Update: चोरी के 5 मोबाइल फोन के साथ स्टेशन में पकड़ाया युवक… रामनवमी पर प्रशासन ने नाबालिग का विवाह रुकवाया… शराब के लिए पैसे नहीं देने पर भाई ने बहन को मारा हथौड़ा… अवैध रेत उत्खनन पर आधी रात बड़ी कार्रवाई…
