IPL 2026 CSK Playoffs Qualification Scenarios: आईपीएल 2026 में अगर किसी टीम की हालत सबसे ज्यादा खराब है, तो वो 5 बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) है. इस टीम के लिए 19वां सीजन अब तक किसी डरावने सपने जैसा रहा है. वो पहले तीनों ही मैच हारकर अंक तालिका में सबसे नीचे संघर्ष कर रही है. उसके लिए प्लेऑफ की डगर बेहद मुश्किल लग रही है. हर कोई जानना चाहता है कि क्या येलो आर्मी वापसी कर पाएगी या नहीं? इस सवाल के बीच वो खिलाड़ी चर्चा में आया है, जिसे टीम मैनेजमेंट ने अब तक एक भी मौका नहीं दिया.

ये वही खिलाड़ी है, जो पहले तीनों मैचों में बेंच पर रहा है. अगर उसे प्लेइंग 11 में मौका मिलता है, तो वो चेन्नई की टीम को प्लेऑफ में एंट्री दिलाने की क्षमता रखता है. CSK का अगला मैच अब दिल्ली कैपिटल्स के साथ होना है. दिल्ली के खिलाफ CSK 11 अप्रैल को मैदान पर उतरेगी. इसके बाद 14 अप्रैल को KKR के साथ भिड़ेगी. ये दोनों ही मैच उसके लिए बहुत अहम हैं. अगर CSK को इनमें जीत चाहिए, तो उसे प्लेइंग 11 में बदलाव करने पड़ेंगे. नूर अहमद की जगह अकील हुसैन को लाया जा सकता है. ये वही गेंदबाज है, जो टी20 में 254 विकेट ले चुका है.

पहले तीन मैचों में हमने देखा है कि चेन्नई की हार की सबसे बड़ी वजह रही है शुरुआती ओवरों में विकेट न मिल पाना. अकील हुसैन इसकी भरपाई कर सकते हैं. वो अब तक 273 टी20 मैचों में 254 विकेट ले चुके हैं. उनका इकॉनमी रेट महज 7.1 है, जो टी20 में बेहतरीन माना जाता है. 11 रन देकर 5 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. वे पावरप्ले में अपनी सटीक गेंदबाजी से विपक्षी टीम की कमर तोड़ सकते हैं. चेन्नई को उन्हें तुरंत प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए.

क्यों खास हैं अकील हुसैन?

अकील हुसैन एक विकेट टेकर स्पिनर हैं, जो पहले 6 ओवरों में विकेट निकालने के लिए जाने जाते हैं. मिडिल ओवरों में न सिर्फ रन रोकते हैं, बल्कि विकेट भी चटकाते हैं. उनके खिलाफ किसी भी बल्लेबाज के लिए रन बनाना आसान नहीं होता. इस खिलाड़ी के पास दुनिया भर की टी20 क्रिकेट लीग में खेलने का अनुभव है. वो अब तक अपने करियर में 273 मैच खेलकर 254 विकेट ले चुके हैं. 11 रन देकर 5 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन है. वो एक टी20 पारी में 4 बार 5 विकेट ले चुके हैं, जो अपने आप में कमाल की बात है.

CSK की कैसे होगी प्लेऑफ में एंट्री? (Qualification Scenario)

पहले तीन मैच हार चुकी चेन्नई की टीम इस वक्त प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है. हर टीम लीग स्टेज में 14 मैच खेलती है और प्लेऑफ में एंट्री के लिए 16 से 18 पॉइंट्स की जरूरत होती है. इसके लिए उसे कम से कम 9 मैच जीतने होते हैं, लेकिन चेन्नई की टीम 14 में से 3 मैच हार चुकी है. अब अगर उसे सीधे क्वालिफाई करना है, तो बचे हुए 11 में से कम से कम 8 मैच जीतने होंगे. साथ ही अपने नेट रन रेट में सुधार करना होगा. अकील हुसैन जैसे विकेट लेने वाले गेंदबाजों को मौका देकर विपक्षी टीम को कम स्कोर पर रोकना होगा.

IPL 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की पूरी टीम

एमएस धोनी, संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, खलील अहमद, मुकेश चौधरी, नाथन एलिस, अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, श्रेयस गोपाल, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैक फॉक्स.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H