IPL 2026 KKR 5 key Players: आईपीएल के इतिहास में 3 सबसे सफल टीमों में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) नंबर 3 पर आती है. इस टीम के पास तीन खिताब हैं. पहली ट्रॉफी 2012, दूसरी 2014 और तीसरी ट्रॉफी 2024 में आई थी. तीन बार की चैंपियन इस टीम के पास अब चौथा खिताब जीतने का मौका है. 19वें सीजन में केकेआर अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मैदान पर उतरेगी. 2024 की चैंपियन इस टीम के पास पुराने दिग्गजों और नए खूंखार खिलाड़ियों की एक फौज है, जो अपने दिन पर किसी भी विरोधी टीम को तहस-नहस कर सकती है.
दरअसल, आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बुरी तरह फ्लॉप हुई थी. टीम का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था. 2024 में चैंपियन बनने के बाद ये टीम 2025 में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई थी. उसने अपना अभियान प्वाइंट्स टेबल में नंबर 8 पर रहते हुए खत्म किया था. पिछले सीजन इस टीम ने 14 मैचों में से केवल 5 मैच जीते और 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2 मैचों का नतीजा नहीं निकल पाया था.
केकेआर ने नीलामी में सबसे ज्यादा 64 करोड़ रुपये खर्च किए थे और कई स्टार खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा. टीम ने 25 करोड़ में खूंखार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को भी अपने साथ जोड़ा है, ताकि 2025 की कहानी रिपीट न हो. आईपीएल 2026 में केकेआर के पास 5 ऐसे मैच विनर हैं, जो इस टीम का चौथे खिताब का सपना पूरा कर सकते हैं.
1 – कैमरून ग्रीन

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ऑलराउंडर हैं. मिनी ऑक्शन में केकेआर ने उन्हें 25.20 करोड़ की भारी-भरकम कीमत में खरीदा था. यह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिडिल ऑर्डर में मजबूती देने के साथ-साथ अपनी घातक गेंदबाजी से मैच पलटने का दमखम रखता है. अगर ग्रीन अपने फॉर्म में रहे तो केकेआर को चैंपियन बना सकते हैं.
2 – वरुण चक्रवर्ती

अपनी मिस्ट्री स्पिन से किसी भी बैटिंग लाइनअप को ध्वस्त कर सकते हैं. केकेआर के लिए अब तक 93 मैचों में 99 विकेट ले चुके हैं. यह मिस्ट्री स्पिनर बीच के ओवरों में अपनी फिरकी के जाल में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को फंसाता है और रन भी नहीं देता. वरुण पिछले कुछ सालों से टीम के सबसे भरोसेमंद स्पिनर बन चुके हैं. सुनील नरेन के साथ वो एक बार फिर जलवा दिखाते नजर आएंगे.
3 – फिन एलेन

न्यूजीलैंड से आने वाला ये खूंखार बल्लेबाज इस बार टीम के लिए ओपनर करता दिखेगा. हाल में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में फिन ने 33 गेंदों में शतक ठोका था. वो पहले 6 ओवरों में चौके-छक्कों की बारिश करने के लिए पहचाने जाते हैं. बड़े शॉट लगाने में जरा भी संकोच नहीं करते. एलेन को केकेआर ने 2 करोड़ में खरीदा है.
4 – सुनील नरेन

वेस्टइंडीज से आने वाला ये महान स्पिनर केकेआर का सबसे बड़ा मैच विनर है. चाहे गेंद से हो या बल्ले से, नरेन विरोधी टीमों की हालत खराब करने में माहिर हैं. यही वजह है कि उन्हें हर सीजन केकेआर का ‘तुरुप का इक्का’ भी कहा जाता है. नरेन अपनी मिस्ट्री स्पिन से विकेट चटकाने के अलावा ओपनिंग में तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाते हैं. उनके नाम इस लीग में 198 मैचों में 210 विकेट दर्ज हैं.
5 – मथीशा पथिराना

दाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज पिछले कुछ सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए मैच विनर रहा था, लेकिन जब नीलामी में आया तो केकेआर ने 18 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया. उन्हें ‘बेबी मलिंगा’ कहा जाता है, क्योंकि उनका बॉलिंग एक्शन श्रीलंकाई दिग्गज लसिथ मलिंगा जैसा है. पथिराना के पास सटीक यॉर्कर और स्लोअर गेंदों का वो मायाजाल है, जिसमें बड़े-बड़े बल्लेबाज आसानी से फंस जाते हैं. डेथ ओवर्स में वह दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज साबित होते हैं.
IPL 2026 के लिए KKR की सबसे मजबूत Playing XI
अजिंक्य रहाणे, फिन एलेन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, मथीशा पथिराना, आकाश दीप और वरुण चक्रवर्ती.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H

