IPL 2026 Live Streaming: जिस पल का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था, वो घड़ी आने वाली है. आज से 2 दिन बाद दुनिया की सबसे बड़ी टी20 क्रिकेट लीग यानी आईपीएल के 19वें सीजन का आगाज होगा. 28 मार्च को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच ओपनिंग मुकाबला खेला जाएगा, जिस पर पूरी दुनिया की नजर है. इस बार फैंस के लिए मैच देखने का अनुभव पूरी तरह बदलने वाला है, क्योंकि इस बार जियो सिनेमा नहीं बल्कि एक दूसरे ऐप पर लाइव स्ट्रीमिंग होगी.
आईपीएल 2026 का नया ठिकाना ‘जियो हॉटस्टार’ (JioHotstar) होने वाला है. जियोसिनेमा और हॉटस्टार के विलय के बाद अब यह फैसला किया गया है. आप अपने मोबाइल में इस ऐप को डाउनलोड करके हर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा ले सकते हैं. नीचे हम ये भी जानेंगे कि टीवी पर किन चैनलों पर लाइव एक्शन दिखेगा.
क्या आईपीएल 2026 के मुकाबले कहां दिखेंगे?
पिछले सीजन जियोसिनेमा पर लाइव स्ट्रीमिंग हुई थी, लेकिन इस बार JioHotstar ऐप पर सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग आएगी. इसे देखने के लिए आपको पेड सब्सक्रिप्शन (Paid Subscription) लेना होगा, क्योंकि फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा अब उपलब्ध नहीं है.
JioHotstar के सब्सक्रिप्शन प्लान क्या हैं?
मोबाइल पर आईपीएल 2026 के मैच देखने के लिए आप कुछ सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं. जैसे 3 महीने के लिए 149 रुपये लगेंगे, जबकि एक साल के लिए 499 रुपये का प्लान है. खास बात ये है कि जियो के कुछ चुनिंदा प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान्स के साथ इसका एक्सेस मुफ्त मिल सकता है.
टीवी पर किन चैनलों पर मैच आएगा?
आईपीएल 2026 का मजा अगर टीवी पर लेना चाहते हैं तो आपको स्टार स्पोर्ट्स 1 (HD/SD), स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी और क्षेत्रीय चैनल जैसे स्टार स्पोर्ट्स तमिल, तेलुगु और कन्नड़ पर जाना होगा. इन सभी चैनलों पर 19वें सीजन का लाइव टेलीकास्ट होगा.
आईपीएल 2026 में क्या खास है?
आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. ओपनिंग मैच 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा. इस सीजन का अब तक 20 दिन का शेड्यूल जारी हुआ है. बाकी का शेड्यूल भी जल्द जारी होगा. अभी 28 मार्च से 12 अप्रैल तक के मैचों का शेड्यूल आया है. फाइनल 31 मई को खेला जाएगा. यह IPL का अब तक का सबसे बड़ा सीजन होगा, जिसमें 10 टीमों के बीच 84 मैच खेले जाएंगे. ऐसा पहली बार हो रहा है जब सभी 10 टीमों के कप्तान भारतीय हैं.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

