Rohit Sharma T20s Sixes Record: आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान में होने जा रहा है, जहां छक्कों की बारिश होती है. मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाने वाला यह मैच रोहित शर्मा के लिए खास होगा. उनके निशाने पर वो रिकॉर्ड है, जो कोई भी भारतीय अपने नाम नहीं कर पाया है. कोलकाता नाइट राइडर्स रोहित की पसंदीदा टीमों में से एक रही है. इस टीम के खिलाफ रोहित हमेशा बढ़िया खेले हैं.

आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ 1,000 से ज्यादा रन बनाने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में रोहित शामिल हैं. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 35 पारियों में 38.67 की औसत और 127.86 के स्ट्राइक रेट से 1083 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 6 अर्धशतक जड़े हैं और बेस्ट स्कोर नाबाद 109 रन रहा है. अब आज जब वो इस टीम के खिलाफ उतरेंगे तो छक्कों की बारिश करेंगे. अगर उनके बल्ले से 3 छक्के निकल गए तो इतिहास रचा जाना तय है.

इस मालमे में बनेंगे नंबर 1

भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े सिक्स हिटिर रोहित ने टी20 क्रिकेट में 463 मैचों की 450 पारियों में 547 छक्के जड़े हैं. अगर वह इस मुकाबले में तीन छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं, तो टी20 क्रिकेट में 550 छक्के जड़ने वाले भारत के पहले और दुनिया के नौवें खिलाड़ी बन जाएंगे. फिलहाल इस आंकड़े तक क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड, आंद्रे रसेल, निकोलस पूरन, एलेक्स हेल्स, जोस बटलर, कॉलिन मुनरो और ग्लेन मैक्सवेल ही पहुंचे हैं.

IPL में MI vs KKR के बीच मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले धुरंधर

रोहित शर्मा– 40.29 की औसत से 967 रन

सूर्यकुमार यादव– 41.13 की औसत से 617 रन

वेंकटेश अय्यर– 60.83 की औसत से 365 रन

गौतम गंभीर– 23.26 की औसत से 349 रन

मनीष पांडे– 38.44 की औसत से 346 रन

रोहित शर्मा आईपीएल के दूसरे टॉप सिक्स हिटर हैं

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में रोहित दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अभी तक 302 छक्के जड़े हैं और इस मामले में उनसे आगे सिर्फ क्रिस गेल ही हैं, जिन्होंने 357 छक्के मारे हैं. रोहित अब तक अपने आईपीएल करियर में 272 मैच खेलकर 7046 रन बना चुके हैं, जिनमें 2 शतक और 47 फिफ्टी शामिल हैं. रोहित ने 29.73 की औसत और 132.09 के स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए हैं.

मुंबई इंडियंस स्क्वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, रॉबिन मिंज (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, अथर्व अंकोलेकर, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, विल जैक्स, मयंक रावत, नमन धीर, मिशेल सैंटनर, शार्दुल ठाकुर, तिलक वर्मा, अश्विनी कुमार, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, ए.एम. गजनफर, मयंक मार्कंडेय, मोहम्मद इज़हार, रघु शर्मा.

कोलकाता नाइट राइडर्स स्क्वाड

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), रिंकू सिंह (उपकप्तान), फिन एलन, तेजस्वी दहिया (विकेटकीपर), मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रमनदीप सिंह, सार्थक रंजन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), राहुल त्रिपाठी, दक्ष कामरा, कैमरून ग्रीन, सुनील नारायण, रचिन रवींद्र, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी, ब्लेसिंग मुजरबानी, मथीशा पथिराना, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, उमरान मलिक, वरुण चक्रवर्ती.