IPL-2026 PBKS vs GT: आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस आज आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीमें इस मुकाबले को जीतकर अपने नए अभियान की शानदार शुरुआत करना चाहेंगी।
एक ओर गुजरात टाइटंस की कमान शुभमन गिल के हाथ में है, तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स की अगुवाई कर रहे हैं। टॉस जीतकर पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट
महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है और आउटफील्ड भी काफी तेज है, जिससे रन बनाना आसान रहता है।
इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर लगभग 170 रन रहा है। अब तक यहां खेले गए 6 मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 4 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 2 मैच जीते हैं।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स (प्लेइंग इलेवन)
प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रियांश आर्य, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन)
साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, एम शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज
इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

