IPL 2026 Point Table : भारत में इन दिनों आईपीएल 2026 की धूम है. अब तक 6 मैच हो चुके हैं. सभी टीमें 1-1 मैच खेल चुकी हैं. छठा मैच गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुआ है, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने थीं. केकेआर को इस मैच में 65 रनों से हार झेलनी पड़ी. इस धमाकेदार जीत के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) टॉप-4 में जगह बनाने में सफल नहीं हो पाई, क्योंकि पहले मैच में उसे RCB ने शर्मनाक शिकस्त दी थी. 6 मैचों के बाद भी नंबर एक पर डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम है.

2 मार्च की शाम खेले गए 19वें सीजन के छठे मैच में ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने पहले बैटिंग की थी. 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर बोर्ड पर 226 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 16 ओवर में 161 रन पर सिमट कर मैच 65 रन से हार गई. यह इस सीजन के दो मैचों में उसकी लगातार दूसरी हार है, जबकि हैदराबाद को 2 में से एक जीत और एक हार मिली है. नीचे हम जानेंगे कि टॉप 5 टीमें कौन सी हैं?

टॉप 3 पर कौन सी टीम?

नंबर एक पर फिलहाल राजस्थान रॉयल्स (RR) है, जिसने अपने पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 8 विकेट से हराया था. उसने 128 रनों के टारगेट को सिर्फ 12.1 ओवर में चेज कर लिया था. इसलिए उसका नेट रन रेट बढ़िया रहा और 2 अंकों के साथ वह नंबर एक पर काबिज हुई. दूसरे नंबर पर रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) है, जिसने पहले ही मैच में SRH को मात दी थी. RCB के पास 2 अंकों के साथ +2.907 का नेट रन रेट है. तीसरे नंबर पर दिल्ली की टीम है, जिसने अपना पहला मैच लखनऊ के खिलाफ आसानी से जीत लिया था. उसके पास 2 अंक के साथ +1.397 का नेट रन रेट है.

चौथे और 5वें नंबर पर कौन सी टीम?

चौथे नंबर पर मुंबई इंडियंस की टीम है, जिसने पहले ही मैच में KKR को 6 विकेट से हराया था. नंबर 5 पर पंजाब किंग्स आती है, जिसने पहले ही मैच में शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से मात दी थी.

हैदराबाद छठे स्थान पर आ गई

इस सीजन 2 मैच खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद छठे नंबर पर है. उसे पहले ही मैच में RCB ने 6 विकेट से हराया था, जबकि दूसरे में इस टीम ने वापसी करते हुए KKR को 65 रनों से मात दे दी है.

ये टीमें नहीं जीत पाईं एक भी मैच

इस सीजन अपना पहला मैच हारने वाली टीमों में गुजरात टाइटंस (GT) जो सातवें नंबर पर है, आठवें नंबर पर लखनऊ सुपर जायंट्स है, जबकि 9वें नंबर पर लगातार दो मैच हार चुकी कोलकाता नाइट राइडर्स है, जबकि सबसे आखिरी यानी 10वें नंबर पर चेन्नई सुपर किंग्स है. इन सभी टीमों को पहले ही मैच में हार मिली है.