Most Runs at Each Position in IPL: आईपीएल (IPL) में हर बैटिंग पोजीशन का अपना महत्व होता है. हर बल्लेबाज किसी भी नंबर पर नहीं खेल सकता. ओपनर की अपनी भूमिका होती है, जबकि फिनिशर का अलग रोल रहता है. नीचे जानिए नंबर 1 से 11 तक इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज कौन हैं.
Most Runs at Each Position in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग का इतिहास 19 साल पुराना हो चुका है. अब तक 18 सीजन खेले जा चुके हैं. इस दौरान कई खिलाड़ी ऐसे आए, जिन्होंने रनों की बारिश की. पिछले 18 सालों में हमने इस लीग में कई दिग्गज बल्लेबाजों को आते-जाते देखा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईपीएल के इतिहास में हर बैटिंग नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किसके नाम है? मतलब नंबर 1 से लेकर नंबर 11 तक किस बल्लेबाज ने कितने रन बनाए हैं? हम आपके लिए इसकी पूरी लिस्ट लेकर आए हैं.
आईपीएल के इतिहास में नंबर 1 की बैटिंग पोजीशन पर रनों की बारिश करने के मामले में तीन नाम सामने आते हैं. इनमें टॉप पर डेविड वॉर्नर, केएल राहुल और विराट कोहली जैसे धुरंधर हैं, जबकि नंबर 2 पर शिखर धवन ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं. तीसरे नंबर पर सुरेश रैना का कब्जा है. मिडिल ऑर्डर में नंबर 4 पर रोहित, नंबर 5 पर डेविड मिलर, छठे नंबर पर कीरोन पोलार्ड जैसे दिग्गज मौजूद हैं. नीचे देखिए पूरी लिस्ट.
IPL में हर बैटिंग पोजीशन पर सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. डेविड वॉर्नर (4268), केएल राहुल (3349), विराट कोहली (2626)
2. शिखर धवन (5225), फाफ डु प्लेसिस (3411), शुभमन गिल (2788)
3. सुरेश रैना (4934), संजू सैमसन (3096), विराट कोहली (2815)
4. रोहित शर्मा (2392), ऋषभ पंत (2012), एबी डिविलियर्स (1956)
5. डेविड मिलर (2002), महेंद्र सिंह धोनी (1982), दिनेश कार्तिक (1370)
6. कीरोन पोलार्ड (1372), रविंद्र जडेजा (1283), महेंद्र सिंह धोनी (990)
7. आंद्रे रसेल (890), अक्षर पटेल (862), रविंद्र जडेजा (674)
8. हरभजन सिंह (406), राशिद खान (382), पीयूष चावला (346)
9. भुवनेश्वर कुमार (232), कुलदीप यादव (126), विनय कुमार (123)
10. प्रवीण कुमार (86), उमेश यादव (84), धवल कुलकर्णी (75)
11. संदीप शर्मा (37), मोहम्मद सिराज (30), मुनाफ पटेल (30)

