नागौर। ईरान-इजरायल युद्ध का असर अब देशवासियों पर भी देखने को मिल रहा है। कई भारतीय परिवार वहां युद्धग्रस्त क्षेत्रों में फंसे हुए हैं। वहीं इस बीच नागौर निवासी एक युवक पिछले दो दिनों से लापता हो गया है। जिससे परिजन परेशान है।

नागौर जिले के खींवताना निवासी दलीप सिंह ओमान के एक क्रूड ऑयल कंपनी में कार्यरत था । कंपनी के जहाज में हुए मिसाइल हमले के बाद दलिप सिंह लापता हो गया है। जिसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है। ओमान एमसीबी और नेवी कंपनी लापता युवक की तलाश में जुटी हुई है।
घटना के बाद दलीप सिंह की मां की तबीयत बिगड़ गई है। बेटे की लापता होने की सूचना के बाद उन्होंने दो दिनों से खाना नहीं खाया इसके बाद तबीयत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। दलीप सिंह के छोटे भाई देवेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार को ओमान एससीबी और क्रूज कंपनी के मालिक से फोन पर बात हुई है। उन्होंने दलीप को खोजने के लिए अभियान चलाने की बात बताई है।
वहीं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल व राज्यसभा सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र भेजकर युवक की तलाश करवाने की जानकारी स्पष्ट करने का आग्रह किया है।
पढ़ें ये खबरें
- CM डॉ. मोहन ने संभव सागर जी महाराज का लिया आशीर्वाद, महावीर जयंती पर शोभायात्रा में हुए शामिल
- किसानों से जुड़ी बड़ी खबर : सरकार ने बढ़ाई गेहूं खरीदी की तारीख, 1 अप्रैल नहीं अब इस दिन से शुरू होगी MSP पर खरीदी
- UP में बड़े स्तर पर IPS अफसरों का तबादला, हटाए गए 13 जनपदों के कप्तान, कई अफसरों को किया गया इधर से उधर
- CM नीतीश और नितिन नबीन के इस्तीफे पर बीजेपी अध्यक्ष संजय सरावगी का बड़ा बयान, तेजस्वी पर साधा निशाना
- CG News : प्यार के झूठे सपने दिखाकर शादी से किया इंकार, युवती ने की आत्महत्या, दगाबाज प्रेमी गिरफ्तार
