Iran-Israel War : रायपुर. ईरान–इजराइल युद्ध के दौरान पर्यटन के लिए दुबई गए छत्तीसगढ़ की राजधानी का एक परिवार वहां फंस गया है. फंसे हुए परिवार के मुखिया ने सरकार से सुरक्षित वापसी के लिए अपील की है. छत्तीसगढ़ के परिवार के अलावा अन्य राज्यों के लोग होटल में फंसे हुए हैं.


घूमने पहुंचे थे दुबई
राजधानी रायपुर के राजधानी विहार के रहने वाले आकाश साहू, उनकी पत्नी प्रियंका साहू और उनके दो बच्चे दुबई घूमने गए हुए थे. आकाश साहू ने बताया कि उनकी फ्लाइट पहले मुंबई से थी फिर नागपुर से रिशेड्यूल हुई थी. नागपुर से फ्लाइट पड़कर वह लोग 27 फरवरी को दुबई पहुंचे. चार दिनों के टूर के बाद तीन मार्च को वापसी होनी थी. पहला दिन तो सब ठीक रहा पर दूसरे दिन से इमरजेंसी अलर्ट आने शुरू हो गए. बुर्ज खलीफा में उन्होंने दूर से आ रही धमाकों की आवाज सुनी. गार्ड से पूछने पर बताया गया कि रमजान मनाने के लिए केनन फायर की जा रही होगी. अगले दिन एयरपोर्ट, जंगल सफारी और बुर्ज खलीफा बंद कर दिया गया. उनका परिवार दुबई के होटल में फंस गया. 3 मार्च को वापसी की फ्लाइट कैंसिल होकर 9 मार्च को रीशेड्यूल हो गई. इस दौरान बताया गया कि मोबाइल में इमरजेंसी अलर्ट आ रहे हैं. वह जंगल सफारी करना चाहते थे, लेकिन बंद हो गया और ट्रेन यात्रा भी बंद हो गई.
आकाश साहू ने बताया कि आबुधाबी में होटल फ्री कर दिया गया है. दुबई सरकार ने आदेश दिया है कि होटल अपने रेट नहीं बढ़ाएंगे. जो गेस्ट कुछ और समय रुकना चाहतें हैं, उन्हें होटल प्रबंधन को सहयोग करना होगा. आकाश साहू ने बताया कि हमारी होटल का किराया तो नहीं बढ़ाया गया. उन्होंने दो दिनों के लिए होटल एक्सटेंड किया है. सुबह दस बजे चेक आउट टाइम है, फिर भी सुबह पांच बजे से चेक आउट के लिए फोन आ जाता है. एडवांस पेमेंट करके ही होटल में रुक सकते हैं.
सौरभ साहू ने बताया कि तीन को हमारी मुंबई वापसी के बाद मुंबई से रायपुर के लिए एयर इंडिया की फ्लाइट थी, जो रिशेड्यूल हो गई. टिकट रेट 22 हजार रुपए थी. उन्होंने एयर इंडिया से बात की तो रिशेड्यूलिंग फीस प्रति व्यक्ति 20 हजार रुपए मांगे गए, जिसके कारण टिकट कैंसिल कर दी गई.
आसमान छू रहे फ्लाइट के तत्काल टिकट के दाम : दावा
आकाश साहू ने बताया कि एयरपोर्ट अब खुल गया है. हालांकि तत्काल टिकट के भाव आसमान छू रहे हैं. दावा किया कि टिकट रेट फिलहाल 2 लाख तक चल रहा है. वहीं जो वापस जा पा रहा है, वह अधिक दाम में टिकट खरीद रहे हैं. उनके साथ अमरावती की फैमिली थी, फ्लाइट 9 मार्च को रिशेड्यूल हुई थी. उन्होंने ओमान से वापसी का वीजा और टिकट लिया, जिसमें उनके कुल 43 हजार रुपए खर्च हुए. दुबई से ओमान तक का एक लाख रुपए टैक्सी का किराया भी उन्होंने दिया.
वाई-फाई से कनेक्ट नहीं हो रहा आईफोन
आकाश साहू के अनुसार उनकी पत्नी प्रियंका और दो बच्चों के साथ होटल में नागपुर,अमरावती, खामगांव के 15 से 20 लोग फंसे हैं. उन्होंने कहा कि इंटरनेशनल रोमिंग और सफिशिएंट डाटा करवा लिया था और डाटा सुरक्षित रखा था. जिसके माध्यम से उन्होंने अपने परिवार को सूचित कर दिया है. आकाश ने बताया कि उनके पास दो फोन हैं. एक आईफोन और दूसरा एंड्रॉयड. आईफोन यहां होटल के वाईफाई से कनेक्ट नहीं होता. आकाश ने विदेश जाने वाले टूरिस्टों को सलाह दी है कि अपने मोबाइल में इंटरनेशनल रोमिंग और पर्याप्त डाटा रखें ताकि किसी विपरीत परिस्थितियों में अपने परिवार को सूचना दे सकें.
सरकार से मदद की अपील
सरकार से अपील करते हुए आकाश साहू ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि 9 मार्च की फ्लाइट भी रीशेड्यूल हो सकती हैं. अगर तत्काल की फ्लाइट ले तो काफी महंगी हैं. दुबई से इंडिया तक की फ्लाइट अरेंज कर दी जाए. इंडिया पहुंच कर वह खुदके खर्चे पर वापस घर चले जाएंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें

