LPG Tanker Jag Vasant: ईरान ने भारत से किया वादा निभाया है। ईरान ने भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) खोल दिया है। इसके बाद 42 हजार टन LPG लेकर ‘जग वसंत’ टैंकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते भारत पहुंचा है। एलपीजी टैंकर जग वसंत गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंचा। यह खेप देश में गैस सप्लाई को स्थिर रखने में अहम भूमिका निभा सकती है और मौजूदा हालात में ऊर्जा उपलब्धता को मजबूत करेगी।

कांडला पोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि आज ही इस गैस को मिड-सी ट्रांसफर के जरिए उतारा जाएगा। मिड-सी ट्रांसफर का मतलब है कि समुद्र में ही जहाज से गैस को दूसरे सिस्टम या पोर्ट की सुविधाओं तक पहुंचा दिया जाता है। इससे गैस तेजी से उतर जाती है, समय बचता है और सप्लाई भी जल्दी शुरू हो जाती है।

इस बड़ी खेप से देश में LPG गैस की उपलब्धता और मजबूत होने की उम्मीद है। खासकर तब जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊर्जा सप्लाई को लेकर थोड़ी अस्थिरता बनी हुई है। कांडला पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऊर्जा आयात बंदरगाहों में से एक है। यहां से LPG गैस देश के अलग-अलग हिस्सों में भेजी जाती है। इस खेप के आने से आने वाले दिनों में घरेलू LPG सप्लाई को स्थिर और सुचारू रखने में मदद मिलेगी।

एक दिन पहले ही भारत के लिए रास्ता खोलने की बात कही थी

बता दें कि एक दिन पहले ही रान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने की बात कही थी। अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) ने कहा कि भारत समेत पांच देशों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुला है। भारत समेत पांच मित्र देशों के जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिया जा रहा है। राघची ने कहा था कि हमने चीन, रूस, भारत, इराक और पाकिस्तान जैसे मित्र देशों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दे दी है।

अब तक कितने टैंकर भारत पहुंचे?

वहीं ईरान-अमेरिका तनाव से होर्मुज रास्ता बाधित होने के बावजूद भारत के चार महत्वपूर्ण तेल टैंकर सुरक्षित पहुंच चुके हैं। ईरान द्वारा विशेष अनुमति मिलने से ये जहाज पार हो सके। MT शिवालिक (LPG) 16 मार्च को मुंद्रा बंदरगाह पहुंचा था। जबकि MT नंदा देवी (LPG) 17 मार्च को कांडला में उतरा था। जग लाडकी (81,000 टन कच्चा तेल) 18 मार्च मुंद्रा आया. था।लाइबेरिया फ्लैग Shenlong सऊदी क्रूड लेकर 11 मार्च के आसपास मुंबई पहुंचा था।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m