Iran Missile Attack On Israel: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (US-Israel and Iran War) का आज 20वां दिन है। अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध अब ऑयल और गैस वॉर (Oil and Gas War) बन गया है। यूएस-इजरायल ने ईरान के ऊर्जा ठिकानों ताबड़तोड़ हमला कर रहे हैं। इसके जवाब में ईरान खाड़ी देशों के ऑयल और गैस ठिकानों पर हमले कर रहा है। इसके साथ ही इजराइल पर भी ईरान मिसाइल हमले कर रहा है। ईरान मिसाइलों को इजराइली एयर डिफेंस सिस्टम रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। इसके कारण ईरान की मिसाइलों से इजराइल में हाहाकार मच गया है। ईरान लगातार इजराइल पर क्लस्टर बम से अटैक कर रहा है।
गुरुवार की सुबह ईरान ने इजरायल की राजधानी तेल अवीव समेत कई शहरों में मिसाइल हमला किया। इससे कई बिल्डिंग जमींदोज हो गई। हमले में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
तेल अवीव में ईरान की मिसाइल हमले से एक इमारत को भारी नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारत में कई लोग फंस गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के के मुताबिक, बचाव कार्य जोरों पर चल रहा है। इजरायली सेना ने बताया कि बुधवार देर रात ईरान की तरफ से मिसाइलों की एक नई लहर दागी गई। एयर डिफेंस सिस्टम ने ज्यादातर मिसाइलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ हिस्सों में प्रभाव हुआ। स्थानीय मीडिया और प्रत्यक्षदर्शियों ने आसमान में तेज चमक और जोरदार धमाकों की बात कही।
जरायल में गूंजी धमाकों की आवाजें
वहीं बुधवार को भी इजरायल के मध्य हिस्सों में जोर-जोर से धमाकों की आवाजें सुनाई दीं थी। पूरे इलाके में एयर रेड सायरन बजने लगे और लोग जल्दी से शेल्टर की तरफ भागे थे। इजरायली सेना (IDF) ने बताया कि ईरान की तरफ से बैलिस्टिक मिसाइलों की एक नई खेप (नई वेव) दागी गई थी। मीडिया रिपोर्ट्स और स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसमान में तेज चमक (फ्लैश) दिखाई दी और कई जगहों पर बड़े विस्फोट हुए। ये इंटरसेप्शन (मिसाइलों को बीच में रोकना) और कुछ मिसाइलों के प्रभाव के संकेत थे। कुछ इलाकों में क्लस्टर मुनिशन के इस्तेमाल की भी खबरें आ रही हैं, जिससे कई जगहों पर आग लगी और नुकसान हुआ।
ईरान पर हमले के लिए ट्रंप ने मांगे 200 बिलियन डॉलर
इधर अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) ने व्हाइट हाउस से 200 बिलियन डॉलर से अधिक राशि का अतिरिक्त बजट मंजूर करने की मांग की है। यह पैसा ईरान के साथ चल रहे युद्ध को फंड करने और हथियारों का तेजी से उत्पादन बढ़ाने के लिए चाहिए। द वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, पेंटागन यह बड़ा प्रस्ताव अमेरिकी कांग्रेस के पास भेजने की तैयारी कर रहा है। यह राशि पिछले तीन हफ्तों में हुए हमलों से कहीं ज्यादा है और मुख्य रूप से उन महंगे हथियारों को जल्दी से दोबारा बनाने पर खर्च होगी, जिनका इस्तेमाल अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हजारों टारगेट्स पर हमले करते हुए किया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि युद्ध शुरू होने के बाद अब तक अमेरिका पर इसकी लागत 11 अरब डॉलर से ज्यादा हो चुकी है। सिर्फ पहले हफ्ते में ही खर्च 11.3 बिलियन डॉलर के पार पहुंच गया था। शुरुआती दो दिनों में अकेले हथियारों पर 5.6 बिलियन डॉलर खर्च हो गए थे।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

