Iran New Supreme Leader Mojtaba Khamenei is Gay: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई ‘गे’ हैं। ईरान के नए सुप्रीम लीडर अपने टीचर के साथ समलैंगिक रिश्ते में थे। ये दावा अमेरिकी जासूसी एजेंसियों ने की है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक मुजतबा खामेनेई के समलैंगिक होने की जानकारी अमेरिकी जासूसी एजेंसियों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को दी। इसकी जानकारी मिलते ही डोनाल्ड ट्रंप जोर-जोर से हंसने लगे।

हालांकि अमेरिका के पास कोई फोटो या वीडियो सबूत नहीं है, लेकिन जानकारी काफी विश्वसनीय सूत्र से आई है। ईरान में समलैंगिक संबंध गैरकानूनी हैं और इसके लिए मौत की सजा तक हो सकती है।

दरअसल डोनाल्ड ट्रम्प को पिछले हफ्ते एक सीक्रेट ब्रीफिंग अमेरिकी जासूसी एजेंसियों ने दी। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक अमेरिकी जासूसी एजेंसियों का कहना है कि ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई शायद समलैंगिक (गे) हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक उनके पिता अयातुल्लाह अली खामेनेई को इस बात का डर था कि इस वजह से मुजतबा देश को ठीक से नहीं चला पाएंगे। ट्रम्प को जब यह ब्रिफिंग दी गई, तो वे बहुत हैरान हुए और जोर से हंस पड़े। कमरे में मौजूद दूसरे लोग भी इसे “बहुत मजेदार” मानकर हंसने लगे। यह जानकारी तीन सूत्रों ने दी है, जिनमें दो इंटेलिजेंस अधिकारी और एक व्हाइट हाउस का करीबी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक, मुजतबा का बचपन के एक टीचर के साथ लंबे समय से रिलेशन था। वहीं एक सूत्र ने कहा कि उनका खामेनेई परिवार के के लिए काम करने वाले किसी एक इंसान से रिलेशन था।

ईरान में जासूसी के आरोप में 10 विदेशी गिरफ्तार

इधर ईरान में रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने उत्तर-पूर्वी इलाके में 10 विदेशी नागरिकों को जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया है। तस्नीम समाचार एजेंसी के अनुसार इन लोगों पर संवेदनशील जगहों की जानकारी जुटाने और संभावित ऑपरेशन की तैयारी करने का आरोप है। रिपोर्ट में गिरफ्तार लोगों की राष्ट्रीयता या उनकी गतिविधियों से जुड़ी ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है।

 ट्रंप बोले – ईरान की नेतृत्व की दो परतें खत्म, होर्मुज पर दुनिया निर्भर

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की मिसाइल और ड्रोन ताकत का बड़ा हिस्सा खत्म कर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि ईरान की नेतृत्व व्यवस्था को भी काफी नुकसान हुआ है। ट्रंप ने बताया कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज अभी भी दुनिया में तेल और ऊर्जा की सप्लाई के लिए बहुत अहम है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m