ईरान जंग का दायरा बढ़ता ही जा रहा है. ईरान ने अब अजरबैजान पर ड्रोन्स दागीं हैं. रिपोर्ट के अनुसार ईरान ने अजरबैजान में स्थित नखचिवन एयरपोर्ट पर ड्रोन्स से हमला किया है. अज़रन्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक अजरबैजान ने ईरान के इलाके से किए गए ड्रोन हमलों की निंदा की है. इन हमलों में नखचिवन ऑटोनॉमस रिपब्लिक को निशाना बनाया गया जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान हुआ और आम लोग घायल हुए. अजरबैजान पाकिस्तान का दोस्त मुल्क है जबकि भारत के खिलाफ बयान देता रहता है.
जानकारी के मुताबिक ये घटनाएं 5 मार्च को दोपहर के आसपास हुईं. अज़रबैजानी अधिकारियों ने कहा कि ईरानी इलाके से नखचिवन की ओर दो ड्रोन लॉन्च किए गए थे. खबर है कि एक ड्रोन नखचिवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट की टर्मिनल बिल्डिंग पर गिरा, जिससे फैसिलिटी का एक हिस्सा डैमेज हो गया. और यहां आग लग गई. दूसरा ड्रोन शेखराबाद गांव में एक स्कूल बिल्डिंग के पास क्रैश हो गया. अजरबैजान के अधिकारियों ने कहा कि हमले में दो आम लोग घायल हुए और एयरपोर्ट की बिल्डिंग को नुकसान हुआ. लेकिन ईरान के इस कदम से जंग का दायरा बढ़ गया है.
अज़रबैजान ने हमलों की कड़ी निंदा की. और कहा कि इस तरह की हरकतें इंटरनेशनल कानून के नियमों और उसूलों के खिलाफ हैं. अज़रबैजानी पक्ष ने यह भी कहा कि इस घटना से इलाके में तनाव और बढ़ने का खतरा है. अजरबैजान ने औपचारिक आपत्ति दर्ज कराने के लिए ईरान के राजदूत को तलब किया है. बाकू ने तेहरान से घटना के हालात को तुरंत साफ करने और जवाब देने को कहा है. अधिकारियों ने यह भी मांग की है कि ईरानी पक्ष भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तुरंत कदम उठाए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

