US-Israel Iran War Live:  इजराइल-अमेरिका और ईरान जंग का आज तीसरा दिन है। अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर हमले कर रहे हैं। अमेरिका और इजरायल के हमले के आगे झुकने से इनकार करते हुए ईरान ‘बदलापुर’ (Iran revenge) अभियान शुरू किया है। न ईरान ने पश्चिम एशिया में हाहाकार मचाया हुआ है। ईरानी मिसाइलें सऊदी, UAE, कुवैत और बहरीन में कहर बरपा रही है। जबकि ईरान ने दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी पर हमला कर सबको चौंका दिया है। वहीं ईरान ने कुवैत में कई अमेरिकी फाइटर जेट को मार गिराया है। इसका वीडियो भी जारी किया है।

एक दिन पहले दुबई पर हमला करने के बाद ईरान ने आज यानी सोमवार कुवैत को अपना निशाना बनाया और उस पर ताबड़तोड़ हमले कर अमेरिका को कड़ी चुनौती दी। कुवैती रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि आज सोमवार सुबह अमेरिका के कई मिलिट्री एयरक्राफ्ट तबाह हो गए, हालांकि उसमें सवार क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।

ईरान ने दोहा, कुवैत, दुबई और बहरीन की ओर मिसाइलों और ड्रोन की एक नई लहर शुरू की है। ईरान ने सोमवार को इज़रायऔर अरब देशों पर मिसाइलें दागीं, और यह जंग मिडिल ईस्ट में तेहरान के सपोर्ट वाले मिलिशिया तक फैल गई. हिज्बुल्लाह पर इजरायल पर हमला किया।

सऊदी में दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी पर हमला

ईरान ने सऊदी अरब में दुनिया के सबसे बड़े तेल रिफाइनरी अरामको पर हमला किया है। इस वक्त रिफाइनरी में भीषण आग लगी हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने शाहेद ड्रोन्स से रिफाइनरी पर हमला किया है। सऊदी अरब की सरकारी तेल कंपनी अरामको ने ड्रोन हमले के बाद अपनी रास तनुरा रिफाइनरी बंद कर दी है. इंडस्ट्री के एक सोर्स ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह हमला ईरान पर US-इज़राइली हमले के जवाब में तेहरान के पूरे इलाके में हमले करने के बाद हुआ। किंगडम के गल्फ कोस्ट पर रास तनुरा कॉम्प्लेक्स में मिडिल ईस्ट की सबसे बड़ी रिफाइनरियों में से एक है, जिसकी कैपेसिटी 550,000 बैरल प्रति दिन (bpd) है। यह सऊदी क्रूड के लिए एक ज़रूरी एक्सपोर्ट टर्मिनल के तौर पर काम करता है।

साइप्रस में ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला

ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, साइप्रस में स्थित ब्रिटिश सैन्य अड्डे पर संदिग्ध ड्रोन हमला हुआ है। इसके जवाब में ब्रिटिश सेना कार्रवाई कर रही है और इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। मंत्रालय के अनुसार, यह हमला आधी रात को आरएएफ अक्रोटिरी बेस पर हुआ।

ईरान के कुल 131 काउंटी प्रभावित हुए

ईरान की रेड क्रिसेंट सोसाइटी ने आज बड़ा अपडेट दिया है. संगठन के मुताबिक, अमेरिका और इजरायल के हमलों से अब तक देश के कुल 131 काउंटी (काउंटी या जिले) प्रभावित हो चुके हैं। ये संख्या ईरान के 31 प्रांतों में फैली हुई है, जिसमें तेहरान, इस्फहान, शिराज और तबरेज जैसे बड़े शहरों के इलाके भी शामिल हैं। रेड क्रिसेंट ने कहा कि राहत कार्य बिना रुके जारी हैं. ह्यूमैनिटेरियन मिशन के तहत रेस्क्यू टीमें प्रभावित इलाकों में मौजूद हैं और पूरे देश में 1 लाख से ज्यादा रिस्पॉन्डर्स हाई अलर्ट पर हैं। संगठन ने बताया कि अभी करीब 40 लाख वॉलंटियर्स का नेटवर्क तैयार खड़ा है, जो जरूरत पड़ने पर तुरंत ह्यूमैनिटेरियन सर्विस, मदद और साइकोसोशल सपोर्ट (मानसिक सहायता) पहुंचाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m