ईरान में शनिवार (31 जनवरी, 2026) को दो अलग-अलग जगहों पर धमाकों में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं, 14 अन्य लोगों की घायल होने की भी खबर सामने आई है. ईरान के News channel Tehran Times ने शहर के फायर डिपार्टमेंट के प्रमुख के हवाले से कहा कि ईरान के दक्षिणी-पश्चिम शहर अहवाज में शनिवार (31 जनवरी) को एक आवासीय बिल्डिंग में विस्फोट हो गया. इस विस्फोट के कारण मौके पर चार लोगों की मौत हो गई. ईरान के कम से कम 7 शहरों में धमाकों की खबर है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शनिवार को राजधानी तेहरान, परंद, तबरीज, कोम, अहवाज, नंताज और बंदर अब्बास में विस्फोट हुए। हालांकि, अभी ईरान सरकार की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि यह विस्फोट अमेरिकी सेना की किसी कार्रवाई से जुड़ा नहीं है। वहीं, एक इजराइली अधिकारी ने भी कहा कि इजराइल का इस घटना से कोई संबंध नहीं है।
Iranian news agency Tasnim ने सोशल मीडिया पर चल रही उन खबरों को गलत बताया है, जिनमें कहा जा रहा था कि रिवोल्यूशनरी गार्ड के नौसेना कमांडर को निशाना बनाया गया था।
सरकारी अखबार Tehran Times के मुताबिक, अहवाज में एक रिहायशी इमारत में गैस विस्फोट हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं बंदर अब्बास में एक इमारत में विस्फोट हुआ, जिससे उसकी दो मंजिलें टूट गईं और कई दुकानें भी तबाह हो गईं। इस धमाके में कुल 14 लोग घायल हुए। सरकारी टीवी पर दिखाई गई तस्वीरों में देखा गया कि इमारत का सामने का हिस्सा पूरी तरह उड़ गया है, अंदर का हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है और आसपास मलबा फैला हुआ है।
बंदर अब्बास के रेस्क्यू डिपार्टमेंट के अधिकारी ने ईरानी समाचार एजेंसी IRNA को बताया कि इस घटना में घायल हुए लोगों को इमरजेंसी सर्विसेज की मदद से अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
यह विस्फोट ऐसे समय में हुआ है जब ईरान में हालात तनावपूर्ण हैं। सरकार के 28 दिसंबर को देशव्यापी प्रदर्शन शुरू हुए थे, जो अब भी जारी हैं। एक ईरानी अधिकारी ने रॉयटर्स को बताया कि इन प्रदर्शनों में कम से कम 5,000 लोग मारे गए, जिनमें 500 सुरक्षाबल के सदस्य भी शामिल थे।
इस बीच, ईरान के सेना प्रमुख अमीर हातमी ने अमेरिका और इज़राइल को हमले को लेकर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में अमेरिका की भारी सैन्य तैनाती के बाद ईरान की सेनाएं पूरी तरह सतर्क हैं।
हाल ही में अमेरिका ने बढ़ते तनाव के बीच इस क्षेत्र में एक एयरक्राफ्ट कैरियर तैनात किया है। इसके अलावा हाल ही में अमेरिका का एक जासूसी ड्रोन फारस की खाड़ी के ऊपर उड़ता हुआ देखा गया है। इससे कुछ दिन पहले अमेरिका का सैन्य विमान P-8 पोसाइडन, जो पनडुब्बियों की निगरानी के लिए इस्तेमाल होता है, ईरान के एयर स्पेस के ऊपर उड़ चुका था।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


