ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपने देश पर हमलों के खिलाफ चेताया है। गालिबाफ ने कहा है कि ईरान पर अमेरिका के ‘उल्टे-सीधे’ कदम उठाने का मतलब पूरे इलाके को आग में झोंक देना होगा। मोहम्मद बाघर गालिबफ ने डोनाल्ड ट्रंप की नई धमकियों का जवाब में यह कहा है। ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य के नहीं खोले जाने पर ईरान के पावर प्लांट और पुलों पर हमले करने की धमकी दी है।
अमेरिका ईरान जंग खत्म होने की बजाए और खतरनाक होती जा रही है. डोनाल्ड ट्रंप ने अब तेहरान के बिजली केंद्रों के अलावा पुलों को भी उड़ाने की धमकी दी है.
ईरान के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी करने और उसे होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए धमकी देने के बाद तेहरान ने पलटवार करते हुए डोनाल्ड ट्रंप को चेतावनी दी कि अमेरिकी राष्ट्रपति अपने देश को जीते-जी नरक में धकेल रहे हैं और मिडिल ईस्ट में बड़ा संकट पैदा कर रहे हैं.
ट्रंप की अपमानजनक धमकी के तुरंत बाद ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद-बगेर गालिबफ ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि आपके लापरवाह कदम हर अमेरिकी परिवार को जीते-जी नरक में धकेल रहे हैं और हमारा पूरा क्षेत्र जलने वाला है, क्योंकि आप नेतन्याहू के आदेशों का पालन करने पर अड़े हैं. यह मत समझिए युद्ध अपराधों से आपको कुछ भी हासिल नहीं होगा.
इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि अगर तेहरान 6 अप्रैल की समय सीमा को पूरा करने में विफल रहता है, चाहे वह किसी समझौते पर पहुंचने के लिए हो या होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए तो हम ईरान के बिजली केंद्रों और पुलों पर हमला करेंगे.
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मंगलवार को ईरान में पावर प्लांट दिवस और ब्रिज दिवस दोनों एक साथ मनाए जाएंगे. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ होगा. होर्मुज खोल दो, तुम पागलों वरना नरक में जाओगे बस देखते रहो! अल्लाह की तारीफ हो.” बाद में ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ईरान या किसी अन्य का जिक्र किए बिना लिखा, “मंगलवार, रात 8:00 बजे.”
ट्रंप की इस अपमानजनक धमकी पर थाईलैंड स्थित ईरानी दूतावास ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर लिखा, “जिस तरह से अमेरिकी राष्ट्रपति किशोरों की तरह गालियां देते हैं, उससे लगता है कि अमेरिका उम्मीद से कहीं पहले पाषाण युग में पहुंच गया है.”
होर्मुज की नाकेबंदी के कारण कई देश ईंधन और गैस के संकट का सामना कर रहे हैं। इससे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं। अमेरिका में भी इसका असर दिख रहा है और डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में हालिया दिनों में अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक के बाद एक पोस्ट इस संबंध में की हैं। यहां तक कि एक सोशल मीडिया में ट्रंप गाली गलौच तक कर चुके हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

