अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप न्यूक्लियर डील को लेकर बार-बार ईरान को धमकी दे रहे हैं. इस बीच ईरान के उप विदेश मंत्री माजिद तख्त-रवांची ने अमेरिका के सामने शर्त रखी है. उन्होंने कहा कि तेहरान संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ परमाणु समझौते के लिए तैयार हो जाएगा, अगर वशिंगटन ईरान पर से प्रतिबंध हटाने पर चर्चा करने को तैयार हो. बीबीसी को दिए इंटरव्यू में ईरान के उप विदेश मंत्री ने कहा, ‘अब गेंद अमेरिका के पाले में है. उन्हें ये साबित करना है कि वे डील करना चाहते हैं या नहीं.’
ईरान और अमेरिका ने इस महीने की शुरुआत में ओमान में वार्ता के लिए साथ आए थे और मंगलवार (17 फरवरी 2026) को दोनों को जिनेवा में फिर से बातचीत के टेबल पर लौटेंगे.
ईरान का कहना है कि अगर अमेरिका उस पर लगाए गए प्रतिबंधों पर बात करने को तैयार है तो वह भी परमाणु कार्यक्रम से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है.
अगर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इसे लेकर गंभीर हैं तो मुझे यकीन है कि हम समझौते की ओर बढ़ेंगे. उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत कमोबेश सकारात्मक दिशा में है, लेकिन अभी किसी निष्कर्ष तक पहुंचना जल्दबाजी होगी. अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप ने भी दोनों देशों के बीच की वार्ता को सकारात्मक बताया है. हालांकि उन्होंने चेतावनी दी है कि समझौता न होने पर सैन्य हमले हो सकते हैं.
ईरान का कहना है कि किसी भी नई बातचीत में केवल परमाणु मुद्दे पर ही ध्यान केंद्रित किया जाना चाहिए. उन्होंने ये भी दोहराया कि वाशिंगटन और इजरायल के दबाव के बावजूद ईरान अपने बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर चर्चा नहीं करेगा. उन्होंने कहा, ‘जब हम पर इजरायल और अमेरिका ने हमला किया तो हमारी मिसाइलों ने हमारी रक्षा की. हमें अपनी डिफेंस क्षमताओं को छोड़ना स्वीकार नहीं है.’
अमेरिका ने पहले मांग की थी कि ईरान यूरेनियम एनरिचमेंट पूरी तरह से बंद कर दे. इस पर माजिद तख्त-रवांची ने कहा कि जीरो एनरिचमेंट अब कोई मुद्दा नहीं है और ईरान के नजरिए से यह अब चर्चा का विषय नहीं है. उन्होंने कहा, ‘अगर अमेरिका प्रतिबंधों पर बात करने को तैयार है तो हम हमारे परमाणु कार्यक्रम से संबंधित मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार हैं.’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


