मिडिल ईस्ट की जंग के बीच ईरान ने दावा किया है कि उसने एक और अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया है, साथ ही यह भी कहा कि गंभीर चोटों के कारण पायलट के बचने की संभावना नहीं है. ईरान की अर्ध-सरकारी मेहर न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार ईरानी सेना के मुख्यालय, खतम अल-अंबिया के प्रवक्ता ने यह दावा किया है. इतना ही नहीं 4 फोटो भी शेयर किए गए हैं और दावा किया कि ये मार गिराए गए F-35 लड़ाकू विमान के टूटे-फूटे अवशेष हैं.
F-35 अमेरिका का पांचवी पीढ़ी का लड़ाकू विमान है और यह सबसे एडवांस अमेरिकी स्टील्थ लड़ाकू विमानों में से एक है. इसे दुनिया का सबसे खतरनाक लड़ाकू विमान माना जाता है.
ईरान की सेना ने सेंटर ईरान के मरकजी प्रांत में एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराया है. ईरान के खातिम अल-अंबिया मुख्यालय ने ये दावा किया है. अल-जजीरा की खबर के मुताबिक मलबे की जांच में विमान पर ब्रिटेन के लेकनहीथ एयर बेस (Lakenheath Air Base) के निशान मिले हैं. यह एयरबेस अमेरिकी वायुसेना के लिए ब्रिटेन में एक महत्वपूर्ण अड्डा है. फिलहाल, विमान के पायलट और मिशन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
ईरान ने इस बार F-35 के कई टुकड़ें के फोटों जारी किए हैं, क्योंकि ईरान के पिछले दावों को अमेरिका ने खारिज किया था. ईरान की मेहर न्यूज़ एजेंसी ने कहा कि क्रैश से हुए ज़ोरदार धमाके की वजह से पायलट का इजेक्ट कर पाना मुश्किल था. US सेंट्रल कमांड ने इन पोस्ट्स पर तुरंत कोई जवाब नहीं दिया, लेकिन IGRC के उस पहले के दावे को गलत बताया जिसमें उसने कहा था कि उसने एक US फाइटर जेट को मार गिराया है.
ईरान का दो F-35 गिराने का दावा है, जिसमें से एक को CENTCOM ने खारिज कर दिया है. अन्य दावे (F-15, F-16 आदि) ईरान की तरफ से आए, लेकिन अमेरिका ने इन्हें झूठा बताया. वहीं F-15E Strike Eagle के 3 विमान कुवैत की एयर डिफेंस से फ्रेंडली फायर में गिरे हैं.
ईरान ने मरकजी प्रांत में एक अमेरिकी F-35 लड़ाकू विमान को मार गिराने का दावा किया है. अल-जजीरा के अनुसार, मलबे की जांच में विमान पर ब्रिटेन के लेकनहीथ एयर बेस के निशान मिले हैं. इससे पहले भी 19 मार्च को ईरान ने अमेरिकी F-35A फाइटर जेट को गिराने की बात कही थी. साथ ही उन्होंने इसका वीडियो भी जारी किया था. बाद में इसने मिडिल ईस्ट में एक US एयर बेस पर सफलतापूर्वक इमरजेंसी लैंडिंग की. एक F-35A की कीमत लगभग $82.5 मिलियन है. भारतीय करेंसी में यह रकम लगभग 764 करोड़ होती है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

