Lifestyle Desk : क्लीनिंग ही हेयर और स्किन केयर का सबसे जरूरी हिस्सा है. अब बात करते हैं ड्राई शैंपू की, जो आजकल खासकर गर्मियों में बहुत पॉपुलर हो गया है. पहले के टाइम में लोग बालों को क्लीन करने के लिए मुल्तानी मिट्टी, रीठा का पानी, आंवला-शिकाकाई-रीठा, जैसी चीजों का इस्तेमाल किया करते थे. धीरे-धीरे इसकी जगह शैंपू ने ली और अबबालों को डीप क्लीन करने के लिए हेयर रिंस का यूज भी काफी किया जाने लगा है, तो वहीं ड्राई शैंपू भी अब नया ट्रेंडिंग हेयर क्लींजिंग प्रोडक्ट है. लेकिन क्या इसका इस्तेमाल बालों के लिए सही है? आइए आज इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं.

क्या है ड्राई शैंपू?

ड्राई शैंपू एक ऐसा हेयर प्रोडक्ट है जिसे बिना पानी के इस्तेमाल किया जाता है. यह आमतौर पर स्प्रे या पाउडर फॉर्म में आता है और स्कैल्प पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल (सीबम) को सोख लेता है, जिससे बाल तुरंत फ्रेश और क्लीन दिखने लगते हैं.

ड्राई शैंपू के फायदे

तुरंत फ्रेश लुक-बिना बाल धोए ही बाल साफ और बाउंसी लगते हैं
समय की बचत-जब जल्दी हो या पानी उपलब्ध न हो
ऑयली स्कैल्प कंट्रोल-पसीना और तेल सोखकर चिपचिपापन कम करता है
बालों को वॉल्यूम देता है-फ्लैट बालों को थोड़ा उठाव मिलता है
ट्रैवल फ्रेंडली-कहीं भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है

कैसे करें इस्तेमाल?

बालों को सेक्शन में बाँट लेंड्राई शैंपू को स्कैल्प से 6–8 इंच दूर रखकर स्प्रे करें.1–2 मिनट तक उसे तेल सोखने देंउंगलियों या ब्रश से बालों में अच्छे से ब्लेंड कर लें.

ध्यान रखने वाली बातें

1-इसे रोज़ इस्तेमाल न करें. यह रेगुलर शैंपू का रिप्लेसमेंट नहीं है.
2-हफ्ते में 1–2 बार ही यूज करना बेहतर है.
3-ज्यादा इस्तेमाल से स्कैल्प पर बिल्डअप हो सकता है.
4-रात में लगाकर सोने से बचें (स्कैल्प को सांस लेने दें).

गर्मियों में क्यों है बेस्ट?

गर्मी और उमस में पसीना + ऑयल मिलकर बालों को जल्दी गंदा बना देते हैं. ऐसे में ड्राई शैंपू एक क्विक फिक्स है, खासकर जब आपको रोज़ बाल धोना मुश्किल लगता हो.