पंजाब कांग्रेस के नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू 5 साल बाद कॉमेडियन कपिल शर्मा के साथ वापसी करने वाले हैं। शो में उनकी वापसी से जहां एक ओर सभी खुश है वही दूसरी ओर राजनीतिक गलियारों में सिद्धू के राजनीति से दूर होने की चर्चा भी गर्म हो गई है। इसके पहले भी पारिवारिक कारणों से सिद्धू ने खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखा था।
हाल ही में यह जानकारी खुद कपिल से सोशल मीडिया में शेयर की थी अब यह पता चल गया है कि वह कपिल शर्मा के नए शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में वापसी हो रही है। इस शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर शो द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो में वापसी होने वाली है।
इस शो का तीसरा सीजन 21 जून 2025 को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगा जिसमें कपिल शर्मा और नवजोत सिंह सिद्धू की जोड़ी एक साथ नजर आएगी।

राजनीति में चल रही तनातनी
आपको बता दें कि इसके पहले भी चुनाव के दौरान सिद्धू खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखे थे। कहा जा रहा था कि वह पार्टी से खासा नाराज है। इसके बाद उन्होंने कई ऐसी बातें भी की जिसे उनकी नाराजगी का कारण सभी के समाने आया था।
अब अचानक से शो में वापसी के कारण एक बार फिर से यह चर्चा हो रही है कि कहीं सिद्धू पंजाब की राजनीति से दूर तो नहीं हो रहे हैं। बहरहाल यह तो वक्त ही बताया कि वह टीवी शो में एक बार फिर से कमबैक कर रहे हैं या अपने राजनीतिक कैरियर को विराम दे रहे हैं।
- High Court News: बच्चों से रंगाई–पुताई करवाने वाली प्राचार्य को हटाने की शासन ने दी जानकारी, आरटीई की सीट घटने पर शिक्षा सचिव से मांगा व्यक्तिगत हलफनामा…
- Crude Oil Price : दुनिया को ‘$200 प्रति बैरल’ की चेतावनी, क्रूड ऑयल की कीमतों ने फिर पकड़ी रफ्तार
- सत्ता की मलाई खाने में जुटे BJP-JDU, भ्रष्टाचार के दलदल में धंसा बिहार- एजाज अहमद
- घर वालों की डर से रची अपहरण की झूठी कहानी: नाबालिग के “kidnapping” का 2 घंटे में सामने आया सच, ऐसा हुआ पर्दाफाश
- डीजी के बेटे की पिटाई : पार्किंग विवाद में स्कॉर्पियो चालक ने जड़ा थप्पड़, FIR दर्ज

