पटना। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी। इस जीत के महानायक रहे ईशान किशन, जिन्होंने महज 40 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेलकर पाकिस्तानी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दीं। किशन के इस धमाकेदार कमबैक की गूंज अब सीमा पार पाकिस्तान तक सुनाई दे रही है।
पाकिस्तान में तारीफों के पुल
पाकिस्तानी पत्रकार शहजार इकबाल ने एक्स पर लिखा कि जो खिलाड़ी दो महीने पहले तक वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा नहीं था, उसने पाक गेंदबाजों की हालत खराब कर दी। वहीं, पूर्व दिग्गज शोएब अख्तर और भारत के इरफान पठान ने भी माना कि ईशान की इस पारी ने पाकिस्तान को पूरी तरह सरप्राइज कर दिया।
मुश्किल दौर से निखर कर निकले ईशान
खेल पत्रकार बोरिया मजूमदार के अनुसार, पिछले दो साल ईशान के लिए कठिन थे, लेकिन उन्होंने खुद को मानसिक रूप से मजबूत किया और एक बेहतर इंसान व क्रिकेटर के रूप में वापसी की। उनके पिता प्रणव पांडे ने बताया कि ईशान ने घरेलू क्रिकेट और अपनी बैटिंग तकनीक पर कड़ी मेहनत की है, जिसका फल आज पूरा देश देख रहा है।
दादा की मन्नत और नीतीश कुमार की बधाई
ईशान की इस कामयाबी पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सबसे भावुक संदेश ईशान के दादाजी का रहा, जिन्होंने बताया कि उन्होंने कोलंबो रवानगी के वक्त ईशान से कहा था- पाकिस्तान को ऐसे हराओ कि वहां टीवी फूट जाएं। दादाजी ने पोते की सफलता के लिए सूर्य मंदिर में पूजा और मन्नत भी मांगी थी। ईशान की मां सुचित्रा सिंह ने भी पूरी टीम के प्रदर्शन पर गर्व जताया है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें


