प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का फैसले लेने के बाद से ही सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) चर्चा में बने हुए हैं. उनके इस फैसले पर कई लोगों ने उनका साथ दिया तो कई लोगों ने इसपर हैरानी जताई है. इसी बीच अब कंपोजर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है. अरिजीत को समझदार बताते हुए इस्माइल ने अरिजीत को बिजनेस माइंडेड कहा है.

इस्माइल ने अरिजीत के साथ काम न कर पाने का जताया अफसोस
बता दें कि कंपोजर इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) ने हाल ही में सुभोजित घोष के साथ बातचीत के दौरान अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए इस पर अफसोस जताया और साथ ही अरिजीत की तारीफ भी किया है.
कंपोजर ने कहा- ‘मुझे बस इस बात का बुरा लगा कि मुझे उनके साथ गाना करने का मौका नहीं मिला. मुझे अपने लिए बुरा लगा, क्योंकि मैं उनके साथ काम करना चाहता था और मैं उन्हें एक अलग नजरिए से देखना चाहता था. वह भी अपने साथी म्यूजिक डायरेक्टर्स जैसा ही स्टाइल फॉलो कर रहे थे. वह जो करते हैं उसमें अच्छे हैं, मैं अपने काम में अच्छा हूं. हम एक कोलेबोरेशन में कुछ अलग कर सकते थे’.
इस्माइल दरबार (Ismail Darbar) ने आगे कहा- अरिजीत के यह कदम बिजनेस के लिए सही है. वह यह भी जानते हैं कि हम सोशल मीडिया के जमाने में जी रहे हैं. अगर वह टी-सीरीज के लिए गा रहे होते, तो यह वैसा ही होता जैसे पका हुआ खाना अरिजीत के बजाय लेबल के पेट में जा रहा हो. अगर वे गाते तो इसका फायदा लेबल को मिलता. उन्होंने अपने बिजनेसमैन वाले दिमाग का इस्तेमाल किया. मुझे कहना होगा कि अरिजीत सिंह कोई ‘मासूम’ या ‘नादान’ इंसान नहीं है. वह समझदार हैं. वह जितने अच्छे सिंगर है, उनका फैसला भी उतना ही समझदारी भरा है. मुझे इस बात की खुशी है. अगर वह यह नहीं करना चाहते तो नहीं करना चाहिए’.
कंपोजर ने आगे कहा- आज अरिजीत का जो मुकाम है, वह सेल्फ-मेड है. अरिजीत आज उनकी (लेबल्स) वजह से बड़ा नहीं है. वह आज जो कुछ भी है, अपनी मेहनत और भगवान के आशीर्वाद से हैं. अगर वह मेरे सामने आते हैं, तो मैं उनसे अपने साथ एक आखिरी गाना करने के लिए कहूंगा’. उन्होंने आगे हंसते हुए कहा, ‘लेकिन वह थोड़े ‘पागल’ हैं, नहीं गाएंगे’.


