Israel Attack On Hezbollah: इजराइल और ईरान की जंग में हिजबुल्लाह भी कूद पड़ा है। हिजबुल्लाह लेबनान (Lebanon) से इजरायल पर ड्रोन हमले कर रहा है। इसके बाद इजरायली सेना (Israeli Army) हिजबुल्लाह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही इस युद्ध में हिजबुल्लाह का गेम फिनिश करने का ऐलान किया है। इजरायल ने हिजबुल्लाह की कहानी का अंत करने के लिए अपने सैनिकों को लेबनान में आगे बढ़ने और अतिरिक्त ठिकानों पर नियंत्रण करने की अनुमति दी है।

इजरायल के रक्षा मंत्री कैट्ज ने कहा कि इजराइल और ईरान की जंग में हिजबुल्लाह ने कूदकर बहुत बड़ी गलती है। सेना को लेबनान में आगे बढ़ने और अतिरिक्त ठिकानों पर नियंत्रण करने की अनुमति दे दी है। ऑपरेशन “रोर ऑफ द लायन” के तहत चल रही कार्रवाई के समानांतर, इजरायल डिफेंस फोर्सेज (IDF) की 91वीं डिवीजन की टुकड़ियां दक्षिणी लेबनान के इलाके में सक्रिय हैं।

आईडीएफ उत्तरी क्षेत्र के निवासियों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा परत तैयार करने पर काम कर रहा है। इसके तहत हिज़्बुल्लाह के आतंकी ढांचे पर व्यापक हमले किए जा रहे हैं, ताकि खतरों को नाकाम किया जा सके और इजरायल की सीमा में घुसपैठ की कोशिशों को रोका जा सके। आईडीएफ के सोशल मीडिया पर बताया कि हिज़्बुल्लाह आतंकी संगठन ने इस अभियान में शामिल होकर ईरान की ओर से कार्रवाई करने का फैसला किया है और उसे इसके परिणाम भुगतने होंगे। आईडीएफ इजरायल के नागरिकों को किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने देगा और उनकी सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाता रहेगा।


हिज्जबुल्लाह ने ली ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी

इधर हिज़्बुल्लाह ने रात में इजरायल पर ड्रोन हमले की जिम्मेदारी ली है। आईडीएफ के मुताबिक, लेबनान से आए दो ड्रोन को हवा में ही मार गिराया गया। इजरायल में किसी नुकसान या हमले के असर की कोई खबर नहीं है। हिज़्बुल्लाह का दावा है कि उसने माउंट मेरोन स्थित इजरायली एयर ट्रैफिक कंट्रोल बेस और रामात डेविड एयरबेस को निशाना बनाया। आतंकी संगठन ने यह भी दावा किया है कि सुबह 6:30 बजे गोलान हाइट्स में आईडीएफ के एक बेस पर रॉकेट दागे गए।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m