IRGC Navy Commander Alireza Tangsiri Died: अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध (US-Israel and Iran war) का आज 27वां दिन है। इजराइल आज फिर ईरान को गहरा जख्म देने का दावा किया है। मध्य पूर्व में जारी भीषण संघर्ष के बीच एक इजराइल ने ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी को मारने का दावा किया है। इजरायली अधिकारी के अनुसार ईरान के रणनीतिक बंदरगाह शहर बंदर अब्बास (Bandar Abbas) में भीषण स्ट्राइक में कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि कमोडोर तंगसिरी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की निगरानी के लिए जिम्मेदार थे।
हालांकि इस हमले को लेकर अभी तक ईरान की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। अगर इस हमले की पुष्टि होती है, तो इसे ईरान की सैन्य नेतृत्व, खासकर नौसेना के लिए बड़ा झटका माना जाएगा।
तंगसीरी ईरान के ताकतवर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना शाखा का नेतृत्व कर रहे थे। एक अधिकारी ने यह भी दावा किया कि कमोडोर तंगसीरी होर्मुज को बंद कराने की निगरानी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। तंगसीरी को होर्मुज में ईरान की आक्रामक समुद्री रणनीति का मुख्य सूत्रधार माना जाता था। वे अक्सर अमेरिका और इजरायल को समुद्र में कड़ी चुनौती देने वाले बयानों के लिए चर्चा में रहते थे। यदि उनके मारे जाने की पुष्टि होती है, तो यह ईरान के सैन्य ढांचे और विशेषकर उसकी नौसैनिक शक्ति के लिए बड़ा झटका होगा।
अबतक तीन दर्जन से अधिक प्रमुख सैन्य कमांडरों को खो चुका है ईरान
आपको बता दें कि अभी तक इस जंग में अमेरिका और इजरायल ईरान के तीन दर्जन से अधिक प्रमुख सैन्य कमांडरों को निशाना बना चुके हैं। इस हमले के बाद क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर पहुंच सकता है। ईरान द्वारा अपने शीर्ष सैन्य अधिकारी की मौत का बदला लेने के लिए जवाबी कार्रवाई की आशंका जताई जा रही है। जिससे खाड़ी देशों और अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में सुरक्षा संकट और गहरा सकता है।
ईरान ने बाब अल-मंदेब पर हमले की चेतावनी दी
ईरान ने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका और इजराइल जंग को और बढ़ाते हैं और उसके द्वीपों (जैसे खार्ग द्वीप) पर हमला करते हैं, तो वह बाब अल-मंदेब स्ट्रेट को बंद कर सकता है। यह एक संकरा समुद्री रास्ता है, जहां से होकर जहाज स्वेज नहर की तरफ जाते हैं। ईरान पहले ही होर्मुज स्ट्रेट पर दबाव बनाए हुए है, जहां से दुनिया का लगभग पांचवां हिस्सा तेल गुजरता है। अगर बाब-अल-मंदेब में भी रुकावट आती है, तो मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष का आर्थिक असर और बढ़ सकता है। दुनिया के समुद्री तेल का करीब 12 प्रतिशत इस रास्ते से गुजरता है, जो लाल सागर और अदन की खाड़ी को जोड़ता है। यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा शिपिंग रूट है। यह यमन के दक्षिण-पश्चिम में स्थित है, जहां ईरान समर्थित हूती मौजूद हैं।
ट्रम्प बोले- ईरान ने सुप्रीम लीडर बनने का ऑफर दिया
वहीं डोनाल्ड ट्रंप ने नया दावा किया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने दावा किया कि उन्हें ईरान का सुप्रीम लीडर बनने का प्रस्ताव मिला था। लेकिन उन्होंने इस पद को ठुकरा दिया। रिपब्लिकन फंडरेजर कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रम्प ने कहा-इतिहास में कोई भी देश का चीफ ऐसा नहीं रहा होगा जिसे ईरान का नेता बनने में इतनी कम दिलचस्पी हो। वे कहते हैं कि हम आपको अगला सुप्रीम लीडर बनाना चाहते हैं। लेकिन मैंने कहा- थैंक्यू, मुझे यह नहीं चाहिए। । उन्होंने कहा कि पर्दे के पीछे ईरान से बातचीत चल रही है और ईरानी सरकार युद्धविराम चाहती है, लेकिन घरेलू दबाव के डर से खुलकर ऐसा नहीं कह पा रही।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

