Israel-Iran War Impact : ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि फिलहाल होर्मुज जलमार्ग को बंद करने का कोई इरादा नहीं है. एक दिन पहले जब अमेरिकी हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए थे तो आशंका जताई जा रही थी कि ईरान होर्मुज को बंद कर सकता है.

अगर होर्मुज बंद होता तो कच्चे तेल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक जा सकते थे. इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल पर दिख सकता था. हालांकि एक्सपर्ट अभी भी मान रहे है कि कच्चे तेल के दामों में बढ़ोतरी का जोखिम अभी भी बना हुआ है.
अब आम लोगों पर इसका असर जानें…
भारत में पेट्रोल-डीजल 4-5 रुपए बढ़ सकते हैं..
पेट्रोल डीजल: दिल्ली में पेट्रोल ₹95 लीटर से बढ़कर ₹100 तक पहुंच सकता है. वहीं डीजल ₹88 से बढ़कर ₹92 तक जा सकता है. अन्य शहरों में भी इसी तरह से दाम बढ़ सकते हैं. पहले जब होर्मुज के बंद होने की खबरें आई थी तब एक्सपर्ट अनुमान लगा रहे थे कि कच्चे तेल के दाम 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकते हैं. वहीं पेट्रोल 105 रुपए तक पहुंच सकता है.
अब ईरान के विदेश मंत्री के बयान के बाद एक्सपर्ट कच्चे तेल के 100 डॉलर तक पहुंचने का अनुमान लगा रहे हैं. इसी आधार पर पेट्रोल-डीजल के रेट अनुमान में भी थोड़ी कमी की गई है. भारत अपनी जरूरत का 90% तेल आयात करता है. इसमें से करीब 50% क्रूड होर्मुज के रास्ते आता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ये रास्ता पूरी तरह से या थोड़ा बहुत ब्लॉक करता है, तो इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की सप्लाई घट जाएगी और कच्चे तेल की कीमतें बढ़ जाएंगी.
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम
देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अंतर बना हुआ है. टैक्स संरचना और राज्य सरकारों के वैट के कारण हर शहर में रेट अलग-अलग हैं. यहां प्रमुख शहरों के ताजा दाम इस प्रकार हैं:
दिल्ली
पेट्रोल: ₹94.77 प्रति लीटर
डीजल: ₹87.67 प्रति लीटर
मुंबई
पेट्रोल: ₹103.50 प्रति लीटर
डीजल: ₹90.03 प्रति लीटर
कोलकाता
पेट्रोल: ₹103.94 प्रति लीटर
डीजल: ₹90.76 प्रति लीटर
चेन्नई
पेट्रोल: ₹100.75 per लीटर
डीजल: ₹92.34 प्रति लीटर
जयपुर
पेट्रोल: ₹104.72 प्रति लीटर
डीजल: ₹90.21 प्रति लीटर
भोपाल
पेट्रोल: ₹106.52 प्रति लीटर
डीजल: ₹91.89 प्रति लीटर
रायपुर
पेट्रोल: ₹99.44 प्रति लीटर
डीजल: ₹93.39 प्रति लीटर
चंडीगढ़
पेट्रोल: ₹94.24 प्रति लीटर
डीजल: ₹82.40 प्रति लीटर
सोना-चांदी
कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया के मुताबिक सोना 1.60 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1.90 लाख रुपए तक जा सकता है. चांदी 2.67 लाख रुपए किलो है जो बढ़कर 3.50 लाख तक पहुंच सकती है. युद्ध के समय निवेशक ‘सोने’ को सुरक्षित मानते हैं.
1 मार्च 2026: सोने की कीमतों में स्थिरता
1 मार्च 2026 को सोने के दामों में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक 10 ग्राम सोने के दाम इस प्रकार रहे:
24 कैरेट: ₹1,59,097
22 कैरेट: ₹1,45,733
18 कैरेट: ₹1,19,323
14 कैरेट: ₹93,072
(नोट: भाव रुपये/10 ग्राम | स्रोत: IBJA)
देश के प्रमुख शहरों में 24 कैरेट सोने का रेट (रुपये/10 ग्राम)
दिल्ली: ₹1,61,720
जयपुर: ₹1,61,720
लखनऊ: ₹1,61,720
पटना: ₹1,61,620
अहमदाबाद: ₹1,61,620
भोपाल: ₹1,61,620
मुंबई: ₹1,61,570
कोलकाता: ₹1,61,570
रायपुर: ₹1,61,570
चेन्नई: ₹1,62,550
(नोट: भाव 24 कैरेट, रुपये/10 ग्राम | स्रोत: goodreturns)
कहां सबसे महंगा, कहां सस्ता?
चेन्नई में 24 कैरेट सोना सबसे महंगा ₹1,62,550 प्रति 10 ग्राम रहा. वहीं मुंबई, कोलकाता और रायपुर में ₹1,61,570 के स्तर पर अपेक्षाकृत सस्ता रहा. सोने के दामों में यह अंतर स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स एसोसिएशन की कीमतों के आधार पर होता है.


