रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन नक्सलियों के सरेंडर और नक्सल पुनर्वास का मुद्दा उठा. कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी के सवालों का गृह मंत्री विजय शर्मा ने आंकड़ों के साथ जवाब दिया.
यह भी पढ़ें : राजधानी की सुधरेगी यातायात व्यवस्था, चौक-चौराहों के 50 मीटर के दायरे में नहीं रुकेंगे ऑटो और ई-रिक्शा…
कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने सवाल किया कि नक्सल पुनर्वास नीति क्या है? 2023 से अब तक अब तक कितने नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया? इनामी नक्सलियों में से किन-किन को राशि दी गई कितनी देना बाकी है?

इस पर जवाब देते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा ने सदन में बताया कि 9 फरवरी 2026 तक 1496 इनामी नक्सलियों को मिलाकर कुल 2937 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है.
उन्होंने बताया कि पुनर्वास नीति के तहत अब तक प्रारंभिक राशि के तौर पर नक्सलियों को 5 करोड़ 64 लाख रुपए दी गई है. ईनाम की 49 करोड़ 34 लाख रुपए की राशि दिया जाना शेष है. सरेंडर करने वाले नक्सलियों को राशि दे रहे हैं, जिसे 3 साल बाद वे बैंक से पैसे निकाल सकेंगे.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


