Lalluram Lifestyle Desk. गर्मियों में हमें अपने ख़ान-पान का विशेष ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। ऐसी चीज़े खाना इस समय ज़्यादा अच्छा माना जाता है जो शरीर को ठंडकता भी दे और सेहत के लिहाज से भी अच्छी रहे। ऐसे में सही आटे का चुनाव भी सच में बहुत फर्क डालता है, क्योंकि ये पाचन, ऊर्जा और शरीर की ठंडक तीनों पर असर पड़ता है। गेहूं की जगह हल्के और ठंडी तासीर वाले अनाज बेहतर माने जाते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में कौन-कौन से आटे की रोटी खानी चाहिए?

ज्वार (Sorghum) का आटा

ज्वार की तासीर ठंडी होती है। इसमें फाइबर ज्यादा होता है, जिससे पाचन बेहतर रहता है। ज्वार के आटे से बनी रोटी शरीर को हल्का और ठंडा रखने में मदद करता हैगर्मियों के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है.

बाजरा (Pearl Millet) – सीमित मात्रा में

बाजरा आमतौर पर गर्म तासीर का होता है, इसलिए गर्मियों में बहुत ज्यादा नहीं, लेकिन थोड़ा-बहुत खा सकते हैं। ध्यान रखें सर्दियों जितना नहीं खाना चाहिए।

रागी (Finger Millet)

रागी कैल्शियम और आयरन से भरपूर होता है। इससे बनी रोटियाँ शरीर को ठंडक देने में मदद करता है साथ ही ये हल्का और पचने में आसान होता है।

चना (Besan) का आटा

चने का आटा यानी बेसन प्रोटीन से भरपूर और हल्का होता है। ये गैस की समस्या कम करता है।इसे गेहूं के साथ मिलाकर भी खा सकते हैं।

जौ (Barley) का आटा

ये बहुत ठंडी तासीर वाला माना जाता है, इसलिए गर्मियों में इसका सेवन बहुत बढ़िया होता है। ये आटा शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है साथ पाचन सुधारने में काफी अच्छा होता है।

क्या करें?

1-ज्वार + जौ या चना मिलाकर मल्टीग्रेन रोटी बनाएं
2-दिन में हल्की रोटी खाएं, रात में कम मात्रा रखें
3-दही, छाछ, या हरी सब्जियों के साथ खाएं

क्या न करें?
बहुत ज्यादा गेहूं की रोटी रोज़ न खाएं।भारी और ज्यादा तेल वाली रोटियों से बचें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m