कुमार इंदर, जबलपुर। जबलपुर में प्रकृति के साथ खिलवाड़ करने वाले कॉलोनाइजरों के खिलाफ जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। शोभापुर पहाड़ी को काटकर अवैध रूप से कॉलोनी बसाने और प्राकृतिक स्वरूप को बिगाड़ने के मामले में प्रशासन ने 4 करोड़ 8 लाख रुपये का भारी-भरकम जुर्माना लगाया है।
दिलचस्प बात यह है कि इस पूरी धांधली को पकड़ने के लिए प्रशासन ने गूगल अर्थ (Google Earth) की मदद ली। डिजिटल इमेज के जरिए यह साबित हुआ कि किस तरह माफियाओं ने पहाड़ी का अस्तित्व मिटा दिया।”
जबलपुर के शोभापुर इलाके में विकास के नाम पर विनाश का खेल खेला जा रहा था। बिना किसी अनुमति के पहाड़ी को काटकर न केवल मिट्टी, मुरम और बोल्डर का अवैध खनन किया गया, बल्कि पहाड़ी के मूल स्वरूप को बदलकर वहां कॉलोनी निर्माण की तैयारी की जा रही थी।
प्रशासन को जब इसकी शिकायत मिली, तो साक्ष्यों के लिए गूगल अर्थ की डिजिटल इमेज का सहारा लिया गया। पुरानी और नई सैटेलाइट तस्वीरों की तुलना करने पर साफ़ नजर आया कि माफियाओं ने पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा गायब कर दिया है।
कलेक्टर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में मुख्य रूप से कॉलोनाइजर अभिलाष तिवारी सहित कुल 7 लोगों को दोषी पाया गया है। इन सभी पर सामूहिक रूप से 4 करोड़ 8 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है।
इन पर लगा जुर्माना:
अभिलाष तिवारी (मुख्य कॉलोनाइजर)
सहित अन्य 6 भूस्वामी
प्रशासन की चेतावनी
जिला प्रशासन ने सख्त लहजे में स्पष्ट कर दिया है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अर्थदंड की राशि जमा नहीं की गई, तो दोषियों की संपत्ति कुर्क (Attach) करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले के उन अन्य भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है जो अवैध रूप से प्राकृतिक संपदा का दोहन कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

