कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीते दिनों प्रसाद खाने से 19 लोगों के बीमार होने का मामला सामने आया था। जिससे सभी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे। पीड़ितों में एक शख्स ने सोमवार को दम तोड़ दिया। वहीं 18 लोग जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। मृतक का नाम इंद्रपाल पटेल है और वह भेड़ाघाट का निवासी था।
यह भी पढ़ेंः प्रसाद बनी जहर! जबलपुर में राजस्थान स्वीट्स की मिठाई खाने से 19 लोग बीमार, 6 बच्चों के साथ 11 महिलाएं शामिल, एक नागपुर रेफर
दरअसल, मामला बीते 2 दिन पुराना है, जब भेड़ाघाट में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रसाद में राजस्थान स्वीट्स की पिस्ता बर्फी मिठाई का भोग लगाया गया था। इसे खाते ही 1 दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हो गए थे। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। जांच में सामने आया कि सभी फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए थे।
घटना के बाद खाद्य विभाग ने भेड़ाघाट चौराहे स्थित बीकानेर स्वीट्स से संदिग्ध मिठाई के सैंपल लिए और जांच के लिये भोपाल भेजा है। मिठाई की जांच रिपोर्ट आने के बाद बीकानेर स्वीट्स पर कार्यवाही होगी। वहीं पुलिस भी पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


