कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आयुध निर्माणी फैक्ट्री के चार्जमैन ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। व्हीकल फैक्ट्री के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि मृतक काम के भारी दबाव में चल रहा था। सुसाइड नोट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। यह पूरा मामला रांझी थाना इलाके का है।

आयुध निर्माणी फैक्ट्री में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब चार्जमैन सैमसन मार्टिन (57) ने व्हीकल फैक्ट्री के अंदर ही फांसी लगा लगी। सैमसन ने काम के भारी दबाव के चलते खुदखुशी कर ली। सुसाइड नोट में दबाव देकर काम करवाने का खुलासा हुआ है। वहीं मृतक के परिजनों ने फैक्ट्री के अधिकारियों पर दबाव डालने का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ये भी पढ़ें: कांग्रेस विधायक अभय मिश्रा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका: निर्वाचन को चुनौती वाली याचिका को रद्द करने की मांग खारिज, मंडराया विधायकी पर संकट

रांझी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पीएम रिपोर्ट का इंतजार है। इसके साथ ही फैक्ट्री में काम करने वाले अन्य मजदूरों से भी पूछताछ की जा रही है। रांझी थाना के टीआई उमेश गोहलानी ने बताया कि आयुध निर्माण फैक्ट्री में काम करने वाले 57 वर्षीय सैमसन ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मौके से सुसाइड नोट मिला है।

टीआई ने बताया कि मृतक ने सुसाइड नोट में किसी व्यक्ति को दोषी नहीं माना है। परिवार से भी परेशानी नहीं थी। किसी अधिकारी-कर्मचारी ने भी प्रताड़ित नहीं किया है। लेकिन मृतक ने एक बात का जिक्र किया है कि वह कुछ दिनों से सिविल मेंटनेंस का काम देख रहा था। जिसमें वर्क ऑर्डर वैगरा सही से नहीं बन पाता था। काम का दबाव और ज्ञान के अभाव के कारण तनाव में रहने लगा। TI उमेश ने कहा कि फिलहाल सुसाइड नोट जब्त कर लिया गया है और जो भी तथ्य होंगे, जांच में लिया जाएंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m