कुमार इंदर, जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में ठगी और जालसाजी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे ही दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से घटना सामने आई है, जहां कलेक्टर का गनमैन बताकर मदनमहल निवासी से 9 लाख रुपए ऐंठ लिए गए। इधर सिहोरा थाना क्षेत्र में भी निजी कंपनी के दो सीनियर मैनेजरों ने 4 लाख रुपए हड़प लिए।
कलेक्टर का गनमैन बताकर 9 लाख लगाया चूना
मदनमहल थाना क्षेत्र निवासी तपन पाल से तीन जालसाजों ने कलेक्टर का गनमैन बताकर 9 लाख रुपये ऐंठ लिए। शिकायत के बाद तीन जालसाजों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर किया है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित से संपत्ति के दस्तावेजों में सुधार कराने के नाम पर रकम ली, इसमें नामान्तरण, सीमांकन और फेंसिंग के नाम पर
आरोपी अतुल गुप्ता, अमित तिवारी और संजय पटेल ने 9 लाख रुपये लिए और जल्द काम होने का झांसा दिया था। लेकिन उनका काम भी नहीं हुआ और ना ही रकम वापस लौटाई गई। जिसके बाद ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
निजी कंपनी के दो सीनियर मैनेजरों ने हड़पे 4 लाख रुपये
दूसरा मामला सिहोरा थाना क्षेत्र का है, जहां निजी फायनेंस कंपनी ने शिकायत की कि दो सीनियर मैनजरों ने लोन की रकम ग्राहकों से वसूल कर बैंक में जमा ही नहीं की। आरोपी आकाश रजक और रत्नेश तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी निजी कंपनी के लोन वसूली का काम देखते थे। जब ग्राहकों के पास लोन वसूली के नोटिस पहुंचे तो इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। सिहोरा थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की शुरू कर दी है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


