कुमार इंदर, जबलपुर। Jabalpur News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज ठगी, हादसे और प्रशासनिक कार्रवाई समेत कई मामले सामने आए। फर्जी CBI-ED अधिकारी बन ठगी की कोशिश की गई। घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन ने होटल में छापा मारा। जिला कोर्ट में बीते दिनों हुए विस्फोट के मामले को हाईकोर्ट ने गंभीर बताया है और जजों की सुरक्षा को लेकर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। वहीं जमीन में निवेश में मुनाफे का झांसा देकर युवक से 11 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। इसी तरह सर्राफा व्यापारी को उसी के कर्मचारियों ने लाखों का चूना लगा दिया। फ्लाईओवर से कूदकर एक शख्स ने सुसाइड कर लिया।
फर्जी CBI-ED अधिकारी बन ठगी की कोशिश
अगर आपके पास भी किसी अनजान नंबर से CBI या ED का अधिकारी बनकर फोन आए, तो डरें नहीं, बल्कि सतर्क हो जाएं। जबलपुर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को तीन दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर रखा गया, लेकिन बैंक अधिकारियों की सूझबूझ ने एक बड़ी ठगी को नाकाम कर दिया। मामला जबलपुर के हाथिताल इलाके का है। यहाँ रहने वाले एक 70 वर्षीय बुजुर्ग के पास बीते 13 मार्च को एक अनजान कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को CBI और ED का बड़ा अधिकारी बताया।
आरोपियों ने बुजुर्ग पर मनी लॉन्ड्रिंग और फर्जी ट्रांजेक्शन के गंभीर आरोप लगाए। बुजुर्ग को जेल भेजने की धमकी देकर डराया गया और उन्हें तीन दिनों तक उनके ही घर में ‘डिजिटल अरेस्ट’ रखा गया।ठगों ने बुजुर्ग से 60 लाख रुपये की बड़ी रकम की डिमांड की।डर के साये में जी रहे बुजुर्ग जब आरोपियों के बताए अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक पहुंचे, तो वहां का नजारा बदल गया।
बैंक को हुआ शक
जब बुजुर्ग ने इतनी बड़ी रकम ट्रांसफर करने की बात कही, तो बैंक अधिकारियों को उनकी घबराहट देखकर शक हुआ। तत्काल बैंक अधिकारियों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत ट्रांजेक्शन रोका और इसकी सूचना पुलिस को दी। बैंक की इसी सतर्कता की वजह से बुजुर्ग की जीवन भर की कमाई लुटने से बच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बुजुर्ग को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की मदद से उन नंबरों और बैंक खातों की जांच की जा रही है जिनसे बुजुर्ग को धमकाया गया था।
घरेलू गैस सिलेंडर का कमर्शियल उपयोग रोकने जिला प्रशासन की सख्ती
घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग कमर्शियल रूप में करने से रोकने के लिए जिला प्रशासन सख्त हो गई है। टीम ने बुधवार को इंदिरा मार्केट स्थित लकी होटल में छापा मारा। खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश दी। इस दौरान होटल लकी से 13 सिलेंडर जब्त किए जिनमें 5 कमर्शियल और 8 घरेलू सिलेंडर शामिल हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण और कमर्शियल उपयोग पर यह कार्रवाई की गई है। कलेक्टर के निर्देश पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। होटल लकी के खिलाफ अवैध एलपीजी भंडारण का केस दर्ज किया गया है।
जजों की सुरक्षा को लेकर स्टेटस रिपोर्ट तलब
जिला कोर्ट में बीते दिनों हुए विस्फोट के मामले को हाईकोर्ट ने गंभीर बताया है। जिसके बाद जजों की सुरक्षा को लेकर स्टेटस रिपोर्ट तलब की है। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की बेंच में रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि 16 मार्च को जिला अदालत में कोर्ट रूम के सामने बम विस्फोट हुआ था।
जमीन में निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 11 लाख की ठगी
माढ़ोताल में जमीन में निवेश कर मुनाफा कमाने का झांसा देकर 11 लाख की ठगी की गई है। चेरीताल समदड़िया कॉलोनी निवासी अभय सिंह मेश्राम ने शिकायत की है। उन्होंने बताया कि आरोपी बॉबी सिंह ने पाटन के बेनीखेड़ा में सस्ती जमीन मिलने के नाम पर उससे 20 लाख रुपए लिए। इसके बाद जमीन के फर्जी एग्रीमेंट पर साइन करवाए।
आरोपी ने रकम लेने के बाद जमीन नहीं खरीदी थी। रकम वापस मांगने पर पीड़ित को आधी रकम लौटाई। आरोपी ने बाकी रकम लौटाने से इंकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
सर्राफा व्यापारी को कर्मचारियों ने लगाया लाखों का चूना
जबलपुर के पाटन में सर्राफा व्यापारी को उसी के कर्मचारियों ने लाखों रुपए का चूना लगा दिया। कर्मचारियों ने व्यापारियों के बैग में रखे लगभग 1 लाख 80 हजार हजार रुपए चुरा लिए। व्यापारी ने पहले तो कर्मचारी से पूछताछ की लेकिन कर्मचारी सुमित यादव चोरी करने की बात से इंकार करता रहा, जिसके बाद सर्राफा व्यापारी अमित सोनू उर्फ गोलू ने मामले की शिकायत पाटन थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सुमित यादव के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि सर्राफा व्यापारी कारोबार के सिलसिले में सुमित को साथ में लेकर जबलपुर गया हुआ था जब वह वहां से वापस लौटा तो उसके सोने चांदी और रूपों से भरे बैग में पैसे रखे थे लेकिन वह गायब थे। पूछताछ में पता चला है कि सुमित यादव ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है फिलहाल पुलिस के मामला दर्ज कर लिया है।
फ्लाईओवर से कूदकर शख्स ने किया सुसाइड
फ्लाईओवर से कूदकर एक शख्स ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि दोपहर में एक शख्स ब्रिज से नीचे गिर गया और उसके सिर में गहरी चोट आ गई। स्थानीय लोगों ने युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक नशे की हालत में था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के कारणों को पता लगाने में जुट गई।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

